Asian Games 2026: भारत को एक और पदक, नितेश सिवाच ने ग्रीको-रोमन कुश्ती के 97 किग्रा स्पर्धा में जीता सिल्वर
01 Oct 2026, 05:56 PM

Asian Games 2026: भारत को एक और पदक, नितेश सिवाच ने ग्रीको-रोमन कुश्ती के 97 किग्रा स्पर्धा में जीता सिल्वर

Patrika
@patrika
Nitesh Siwach: एशियन गेम्स में भारत का ग्रीको-रोमन कुश्ती का गोल्ड मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया। पुरुष वर्ग के 97 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में नितेश सिवाच को हार का सामना करना पड़ा। जापानी खिलाड़ी यूरी नकाजातो ने उन्हें हरा दिया। इसके साथ ही नितेश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह मुकाबला नागोया सिटी इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में खेला गया। इस प्रदर्शन के साथ ही नितेश ने इतिहास रच दिया है। वह एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचने वाले देश के दूसरे ग्रीको-रोमन पहलवान बन गए हैं। उनसे पहले साल 1962 में मारुति माने ने इसी भार वर्ग में सिल्वर जीता था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation