Bhopal Don News : भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मरा था गैंगस्टर मुख्तार मलिक, पैरों में पड़ गए थे छाले
Madhya Pradesh 17 Nov 2026, 12:50 PM

Bhopal Don News : भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मरा था गैंगस्टर मुख्तार मलिक, पैरों में पड़ गए थे छाले

News Patrika
@newspatrika
Bhopal Don News : भोपाल के कुख्यात गैंगस्टर रहे मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक उर्फ शोबी को टीला जमालपुरा में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला को गोली मारने के मामले में यह कार्रवाई की गई। यासीन मलिक ने पारिवारिक विवाद में महिला पर गोली चला दी थी। मामले की 27 दिन की जांच के बाद उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। यासीन मलिक के मामले से उसका गैंगस्टर पिता मुख्तार मलिक भी फिर चर्चा में आ गया। एक समय मुख्तार का राजधानी और आसपास के इलाकों में जबर्दस्त आतंक था। उसने तत्कालीन सीएम तक को धमकी दे दी थी। मुख्तार मलिक के खिलाफ रायसेन और भोपाल के थानों में 56 केस दर्ज थे। हालांकि उसका अंत बेहद दर्दनाक हुआ। करीब 4 साल पहले राजस्थान के झालावाड़ के जंगलों में वह भूख प्यास से तड़पता मिला था। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation