05 Nov 2026, 04:41 PM
Maharashtra Crime: लव मैरिज के बाद पति ने दिखाया असली रंग, नए घर के लिए रुपए लाने का दबाव, 24 साल की पूजा की मौत
News Patrika
@newspatrika
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के सांगली जिले में प्रेम विवाह करने वाली 24 वर्षीय पूजा पाटील की ससुराल में कथित प्रताड़ना के बाद संदिग्ध मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि पति और सास-ससुर उस पर नए घर के निर्माण के लिए मायके से रुपए लाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूजा ने शिवम सुरेश पाटील से प्रेम विवाह किया था। वह शिराला तालुका के पाडली गांव की रहने वाली थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)