05 Nov 2026, 05:41 PM
एंटीलिया कांड और हिरेन हत्या मामले में सचिन वाजे की जमानत खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- NIA की दलील सही
News Patrika
@newspatrika
Waze bail cancelled: बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2021 के एंटीलिया बम कांड और व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की जमानत रद्द कर दी है। जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अपील को स्वीकार करते हुए विशेष एनआईए कोर्ट के 29 सितंबर के जमानत आदेश को खारिज कर दिया है।विशेष एनआईए कोर्ट द्वारा 29 सितंबर को जमानत दिए जाने के बाद, हाई कोर्ट ने 30 सितंबर को इस पर अंतरिम रोक लगा दी थी, जिससे वाजे जेल से बाहर नहीं आ सके थे। वहीं जमानत खारिज होने के बाद सचिन वाजे अभी भी ठाणे सेंट्रल जेल में ही बंद रहेंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)