भोपाल में यूट्यूब पर देखा ‘सुंदर लहंगा’, महिला ने तुरंत कर दिया ऑर्डर, फिर हुआ पछतावा, खूब रोई
Bhopal, Madhya Pradesh 05 Nov 2026, 04:35 PM

भोपाल में यूट्यूब पर देखा ‘सुंदर लहंगा’, महिला ने तुरंत कर दिया ऑर्डर, फिर हुआ पछतावा, खूब रोई

News Patrika
@newspatrika
Bhopal news: मध्यप्रदेश में लगातार एक के बाद एक साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों भोपाल शहर में जालसाजों ने कई लोगों को अपनी शिकार बनाया। साइबर ठगों ने ऑनलाइन खरीदारी और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ऑफर का झांसा देकर तीन लोगों से 3.23 लाख रुपए ठग लिए। वहीं दूसरी ओर बागसेवनिया इलाके में एक महिला से ऑनलाइन लहंगा बेचने के नाम पर एक लाख रुपए ठग लिए, जबकि क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने युवती से 98 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई। वहीं, मिसरोद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को क्रेडिट कार्ड से रिवार्ड प्वाइंट्स देने का झांसा देकर सवा लाख रुपए निकाल लिए गए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation