Madhya Pradesh
31 Oct 2026, 05:10 PM
छतरपुर में बीमार बेटे को ससुर की गोद में दिया और कुछ देर बाद दुनिया छोड़ गई मां
News Patrika
@newspatrika
Chhatarpur Woman Sudden Death: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक 22 वर्षीय शादीशुदा महिला की अचानक मौत का मामला सामने आया है। महिला ने कुछ देर पहले ही अपने बीमार बेटे को ससुर की गोद में दिया था, इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)