12 Nov 2026, 04:33 PM
Wi-Fi Using Tips: रातभर ऑन छोड़ देते हैं वाई-फाई राउटर? जान लें इसके नुकसान
ABP News
@abpnews

Wifi Using Tips: आजकल के जमाने में लोगों का सारा काम इंटरनेट के भरोसे ही चलता है. स्मार्ट टीवी से लेकर लैपटाॅप और फोन तक घर में जितने भी डिवाइस होते हैं सबके लिए घर में लगा वाई-फाई राउटर इंटरनेट प्रोवाइड करवाता रहता है. हम रात को सोने से पहले कमरे की लाइट, पंखा और टीवी तो याद से बंद कर देते हैं लेकिन वाई-फाई राउटर के स्विच को हाथ तक नहीं लगाते.

ज्यादातर घरों में राउटर एक बार ऑन होने के बाद महीनों तक लगातार चलता ही रहता है. लोग सोचते हैं कि यह छोटा सा डिब्बा भला कितनी बिजली खा लेगा इसे बंद करने की क्या ही जरूरत है. लेकिन आपकी यही छोटी सी  आदत न सिर्फ आपके राउटर नुकसान पहुंचाती है बल्कि इंटरनेट की स्पीड और आपकी प्राइवेसी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है.

लगातार चलने घटती है स्पीड और मशीन की उम्र

वाई-फाई राउटर भी आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप की तरह एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक मशीन ही है. जिसके अंदर प्रोसेसर, चिपसेट और मेमोरी कार्ड लगे होते हैं. जब राउटर हफ्तों और महीनों तक बिना रुके लगातार चलता रहता है. तो इसके अंदर के पार्ट्स धीरे-धीरे गर्म होने लगते हैं. इस ओवरहीटिंग का सीधा असर राउटर की परफॉर्मेंस पर पड़ता है और आपको इंटरनेट की स्पीड कम मिलने लगती है.

कई बार आपने नोटिस किया होगा कि अच्छा प्लान होने के स्पीड कम हो जाती है. दरअसल लगातार चलने से राउटर की कैशे मेमोरी भर जाती है और नेटवर्क में ग्लिच आने लगते हैं. अगर आप रोज रात को सोने से पहले इसे 6 से 7 घंटे के लिए बंद कर देते हैं तो मशीन को ठंडा होने का पूरा समय मिल जाता है. सुबह जब आप इसे दोबारा ऑन करते हैं तो यह एकदम फ्रेश होकर पूरी स्पीड के साथ काम करता है.

रात में हैकर्स और डेटा चोरी का खतरा

आपको शायद अंदाजा न हो लेकिन रातभर खुला रहने वाला वाई-फाई नेटवर्क साइबर अपराधियों और हैकर्स के खतरे को बढ़ाता है. जब आप गहरी नींद में सो रहे होते हैं और आपका फोन या लैपटॉप वाई-फाई से कनेक्टेड रहता है तो हैकर्स के पास आपके नेटवर्क में सेंध लगाने का पूरा समय होता है. आसपास रहने वाले लोग या शातिर दिमाग वाले आपके राउटर के पासवर्ड को क्रैक करके न सिर्फ आपका फ्री इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं.

बल्कि आपके नेटवर्क का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी काम के लिए भी कर सकते हैं. इसके अलावा फोन में मौजूद कई ऐप्स रात भर बैकग्राउंड में ऑटो-अपडेट होते रहते हैं और आपका पर्सनल डेटा सर्वर पर भेजते रहते हैं. रात को राउटर का स्विच ऑफ कर देने से आपका घरेलू नेटवर्क पूरी तरह से ऑफलाइन हो जाता है जिससे किसी भी तरह की अनचाही डेटा चोरी की संभावना बिल्कुल खत्म हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Bank Fake Website: बैंक की वेबसाइट असली है या नकली? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

बिजली की फिजूलखर्ची और शॉर्ट सर्किट का रिस्क

एक दिन में वाई-फाई राउटर बहुत कम बिजली खर्च करता है लेकिन अगर एक राउटर पूरे साल 24 घंटे ऑन रहता है, तो वह बिना किसी काम के भी हर महीने आपकी बिजली की यूनिट्स बढ़ाता रहता है. रात के उन 7 से 8 घंटों में जब घर का कोई भी सदस्य इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर रहा होता तब इसे चालू रखना पूरी तरह से बिजली की बर्बादी है. इसके अलावा हमारे देश में रात के समय अक्सर वोल्टेज के अचानक बढ़ने या घटने की समस्या आती रहती है.

कई बार तेज हवा, बारिश या बिजली के फॉल्ट की वजह से हाई वोल्टेज का झटका आता है जिससे चालू राउटर का एडाप्टर या मदरबोर्ड तुरंत जल सकता है. पुराने एडाप्टर के लगातार गर्म होने से स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट का डर भी बना रहता है. इसलिए सोने से पहले राउटर बंद करना सेफ भी है और फायदेमंद भी है.

यह भी पढ़ें: Plastic Home Appliances: प्लास्टिक के होम एप्लायंस में क्यों आ जाता है करंट, क्या होती है वजह?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11
Comments (0)