24 Nov 2026, 04:17 PM
Winter Tips: सर्दियों में क्यों कमजोर पड़ती है इम्युनिटी? जानें बचाव के तरीके
ABP News
@abpnews

Wnter Immunity Tips: सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कई लोगों को लगता है कि ठंड के कारण शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन इसके पीछे कई वजहें होती हैं. ठंडी और सूखी हवा, धूप कम मिलना और बंद कमरों में ज्यादा समय बिताना बीमार होने का खतरा बढ़ाता है. ऐसे में खानपान और रोज की आदतों का ध्यान रखना जरूरी है.

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा?

ठंड के मौसम में लोग ज्यादातर समय घरों या बंद कमरों में बिताते हैं. ऐसे में एक व्यक्ति को सर्दी-जुकाम या फ्लू होने पर संक्रमण दूसरे लोगों तक आसानी से पहुंचता है. इसके अलावा ठंडी और सूखी हवा नाक और गले की अंदरूनी परत को रूखा करती है. यह परत शरीर को वायरस और दूसरे कीटाणुओं से बचाने में मदद करती है. इसके सूखने पर शरीर की पहली सुरक्षा पर असर पड़ता है. सर्दियों में धूप कम मिलने से कुछ लोगों में विटामिन डी की कमी भी हो जाती है. वहीं, ठंड के कारण लोग बाहर निकलना और एक्सरसाइज करना कम कर देते हैं. पानी कम पीना और नींद पूरी न होना भी सेहत पर असर डालता है. इन सभी कारणों से सर्दियों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें : Bromate In Bottled Water: बोतलबंद पानी में कैसे बन जाता है ब्रोमेट, यह कितना खतरनाक?

खानपान में शामिल करें ये चीजें

सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में अलग-अलग तरह की पौष्टिक चीजें शामिल करें. आंवला, संतरा, अमरूद और मौसमी फल विटामिन C देते हैं. इसके अलावा पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियां, दालें, दूध, दही और साबुत अनाज भी खाएं. ये चीजें शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करती हैं. ठंड में गर्म सूप, दलिया और घर का बना ताजा खाना भी अच्छा ऑप्शन है. दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें, अगर सादा पानी पीने का मन न हो तो गुनगुना पानी या बिना ज्यादा चीनी वाली हर्बल चाय लें. धूप निकलने पर कुछ समय बाहर बिताएं. विटामिन डी की कमी का शक हो तो जांच और सप्लीमेंट के लिए डॉक्टर से सलाह लें. बिना जरूरत खुद से सप्लीमेंट लेना सही नहीं है.

इन आदतों से भी रखें सेहत का ध्यान

इम्युनिटी को बेहतर रखने के लिए अच्छी डाइट के साथ रोज की आदतें भी जरूरी हैं. ठंड के कारण एक्सरसाइज पूरी तरह बंद न करें. घर पर योग, स्ट्रेचिंग या हल्की कसरत करें. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 18 से 64 साल के वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट सामान्य गति वाली शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए. इसके साथ रोज 7 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें और तनाव कम रखें. संक्रमण से बचने के लिए साबुन से हाथ धोएं, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें और कमरे में हवा आने-जाने का इंतजाम रखें.

यह भी पढ़ें : बच्चों में डायबिटीज के इन 4 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह

*Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें*

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7
Comments (0)