12 Nov 2026, 07:19 PM
Women Sweat Attraction: महिलाओं के पसीने से क्यों आकर्षित होते हैं पुरुष, किस केमिकल से होता है ऐसा?
ABP News
@abpnews

Why Are Men Attracted To Women Sweat: महिलाओं के पसीने से पुरुष क्यों आकर्षित होते हैं, यह सवाल लंबे समय से लोगों के मन में रहा है. अब इस पर नई रिसर्च ने दिलचस्प खुलासा किया है. ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के रिसर्चर ने पाया कि महिलाएं जब विशेष भावनात्मक अवस्था में होती हैं, तब उनके शरीर से निकलने वाली गंध पुरुषों के दिमाग पर अलग तरह से असर डालती है.

इस रिसर्च में बताया गया है कि शरीर से निकलने वाले ये संकेत दरअसल एक तरह के केमिकल मैसेज होते हैं, जिन्हें हमारा दिमाग बिना देखे भी समझ लेता है. यही वजह है कि कई बार सिर्फ गंध के आधार पर भी आकर्षण पैदा हो सकता है.

क्या निकला रिसर्च में?

psychologytoday के अनुसार, रिसर्चर के अनुसार, जब पुरुषों को अलग-अलग स्थितियों में महिलाओं के पसीने की गंध सूंघने के लिए दी गई, तो उन्होंने उस गंध को ज्यादा आकर्षक माना, जो खास इमोशनल अवस्था में आई थी. इतना ही नहीं, इस गंध के संपर्क में आने के बाद उनमें आकर्षण और रुचि भी बढ़ती देखी गई. इस रिसर्च को समझने के लिए तीन अलग-अलग प्रयोग किए गए. पहले प्रयोग में युवाओं को अलग-अलग नमूनों की गंध सूंघने को दी गई. इसमें पाया गया कि उन्होंने सामान्य पसीने की तुलना में उस गंध को ज्यादा पसंद किया, जो विशेष अवस्था में ली गई थी.

क्या निकला रिजल्ट?

दूसरे प्रयोग में यह देखा गया कि क्या यह गंध पुरुषों की भावनात्मक प्रतिक्रिया को बदलती है. रिजल्ट्स में सामने आया कि जिन लोगों ने यह गंध महसूस की, उनमें आकर्षण का स्तर ज्यादा था. तीसरे प्रयोग में यह जांचा गया कि क्या ऐसी गंध किसी व्यक्ति की इच्छा और रुचि को प्रभावित करती है. नतीजे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि शरीर से निकलने वाले ये केमिकल संकेत इंसानी व्यवहार पर असर डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें -  ग्रेड-1 फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकता है मेथी का पानी, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट का कहना है कि इंसानों में भी गंध के जरिए भावनाएं और संकेत एक-दूसरे तक पहुंचते हैं. हालांकि, यह पूरी तरह से किसी एक केमिकल तक सीमित नहीं है, बल्कि कई तरह के नेचुरल  तत्व मिलकर यह असर पैदा करते हैं. इसमें बताया गया कि आकर्षण सिर्फ दिखावे या बातों तक सीमित नहीं होता, बल्कि शरीर से निकलने वाली गंध भी इसमें अहम भूमिका निभाती है. यही वजह है कि कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के भी किसी के प्रति खिंचाव महसूस होने लगता है. इस स्टडी के रिजल्ट को आर्काइव्स ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर नाम की पत्रिका में प्रकाशित किया गया.

इसे भी पढ़ें- Ashwagandha Leaves Ban: अब दवाओं में इस्तेमाल नहीं होंगी अश्वगंधा की पत्तियां, जानें FSSAI ने इस पर क्यों लगाई रोक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
10
Comments (0)