WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
08 Oct 2026, 09:53 PM

WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक

ABP News
@abpnews

WhatsApp में कई Privacy और Security फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऑप्शन ऐसे हैं जो रोजाना इस्तेमाल के दौरान आसानी से नजर नहीं आते हैं. WhatsApp यूजर्स को चैट लॉक करने से लेकर अनजान कॉल को साइलेंट करने और जरूरी बातचीत के लिए Privacy सेटिंग्स इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. तो आइए WhatsApp के ऐसे 5 Privacy और Security फीचर्स जानते हैं, जिन्हें आप अपने अकाउंट में चेक कर सकते हैं.

जरूरी चैट के लिए ऑन करें Advanced Chat Privacy

अगर WhatsApp पर कोई खास बातचीत है जिसे आप ज्यादा प्राइवेट रखना चाहते हैं, तो Advanced Chat Privacy का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे ऑन करने के बाद उस चैट से मीडिया डाउनलोड नहीं किया जा सकता और चैट को बाहर Export करना भी संभव नहीं होता है. इसे एक्टिवेट करने के लिए संबंधित चैट खोलें और ऊपर दिए गए नाम पर टैप करें.

View Once से भेजें पर्सनल Media

WhatsApp का View Once फीचर ऐसी फोटो, वीडियो और Voice Message भेजने की सुविधा देता है, जो रिसीवर के देखने या सुनने के बाद चैट से गायब हो जाते हैं. View Once फोटो और वीडियो रिसीवर की Gallery या Photos में सेव नहीं होते. साथ ही इन्हें Screenshot या Screen Record करने की सुविधा भी नहीं होती है.

Chat Backup को बनाएं ज्यादा सुरक्षित

WhatsApp में Cloud पर सेव चैट बैकअप को भी End-to-End Encryption के जरिए सुरक्षित करने का ऑप्शन मिलता है. इसे चालू करने के बाद WhatsApp के साथ Google या Apple भी आपकी चैट्स को पढ़ नहीं सकते. इसे ऑन करने के लिए Settings में Chats, फिर Chat Backup और End-to-End Encrypted Backup पर जाकर ऑन करें.

Group Privacy सेटिंग करें ऑन

WhatsApp पर किसी भी ग्रुप में बिना पूछे जुड़ने से बचने के लिए Group Privacy सेटिंग बदली जा सकती है. इसमें आप चुन सकते हैं कि सभी लोग, सिर्फ आपके Contacts या कुछ चुने हुए लोग आपको ग्रुप में जोड़ सकें. इसके लिए Settings में Privacy और फिर Groups पर जाएं.

यह भी पढ़ें - Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज

अनजान Calls को करें Silent

अगर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स परेशान करती हैं, तो Silence Unknown Callers फीचर काम आ सकता है. इसे ऑन करने के बाद ऐसे नंबरों की कॉल फोन पर Ring या Vibrate नहीं करेगी, हालांकि ये कॉल्स Call Log में दिखाई देती रहेंगी.इसे ऑन करने के लिए WhatsApp की Settings में जाएं. इसके बाद Privacy और फिर Calls पर टैप करें. यहां Silence Unknown Callers का ऑप्शन मिलेगा, जिसे ऑन करने पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल की घंटी नहीं बजेगी.

WhatsApp के दूसरे Privacy फीचर्स भी आएंगे काम

WhatsApp में Disappearing Messages, Two-Step Verification, App Lock और Chat Lock जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. Disappearing Messages में मैसेज के लिए 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन की अवधि चुनी जा सकती है. Two-Step Verification से अकाउंट के लिए PIN सेट किया जा सकता है. वहीं App Lock पूरे WhatsApp को और Chat Lock किसी खास चैट को लॉक करने का ऑप्शन देता है.

यह भी पढ़ें - Airtel ने लॉन्च किया IQ Gateway, SMS से WhatsApp तक सब एक Platform पर

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation