WhatsApp Events : WhatsApp बना रहा इवेंट मैनेजमेंट आसान, जुड़े दो नए फीचर्स
07 Nov 2026, 07:43 PM

WhatsApp Events : WhatsApp बना रहा इवेंट मैनेजमेंट आसान, जुड़े दो नए फीचर्स

ABP News
@abpnews

WhatsApp Events :  WhatsApp पर इवेंट बनाने और लोगों को उसमें शामिल होने का इनविटेशन देने की सुविधा पहले से मौजूद है, लेकिन अब कंपनी इसे पहले से ज्यादा आसान बनाने की तैयारी में है. Meta के इस मैसेजिंग ऐप ने अब इवेंट से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए कुछ नए फीचर्स पेश किए हैं. इसके तहत अब इवेंट का लिंक उन लोगों के साथ भी शेयर किया जा सकेगा, जो WhatsApp का यूज नहीं करते हैं. इसके अलावा इवेंट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों और लोगों के जवाबों को एक ही जगह संभालने के लिए नया Events Home भी जोड़ा गया है.

WhatsApp Events में आया लिंक शेयर करने का ऑप्शन

WhatsApp ने मई 2024 में सबसे पहले Communities के लिए इवेंट बनाने और सदस्यों को इनवाइट करने का ऑप्शन पेश किया था. बाद में इस सुविधा को ग्रुप चैट तक भी पहुंचाया गया. इसके जरिए यूजर्स किसी कार्यक्रम का इवेंट बना सकते हैं और इनवाइट लोगों से यह जान सकते हैं कि वे उसमें शामिल होंगे या नहीं. अब कंपनी ने इस सुविधा को और आगे बढ़ाते हुए इवेंट का लिंक शेयर करने का ऑप्शन दिया है. यूजर्स इवेंट बनाते समय उसमें कवर फोटो भी लगा सकेंगे और तैयार लिंक को सीधे दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे. खास बात यह है कि इस लिंक को ऐसे लोगों को भी भेजा जा सकता है, जिनका WhatsApp पर अकाउंट नहीं है.

Events Home में मिलेंगी इवेंट से जुड़ी सभी जानकारियां

WhatsApp ने Events Home नाम से एक नया सेक्शन भी पेश किया है. इसे इवेंट बनाने, लोगों को इनविटेशन भेजने और उनके जवाबों को मैनेज करने के लिए एक सेंट्रल जगह के तौर पर तैयार किया गया है. इसमें यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक कस्टम रिमाइंडर सेट कर सकेंगे और प्लस वन भी जोड़ सकेंगे. इसके अलावा पुराने और आने वाले इवेंट की जानकारी भी यहां देखी जा सकेगी. इसके लिए यूजर्स को WhatsApp की Settings में जाकर Events ऑप्शन चुनना होगा. यहां उनके बनाए हुए इवेंट और जिन कार्यक्रमों के लिए उन्हें इंविटेशन मिला है, दोनों की लिस्ट दिखाई देगी.

यह भी पढ़ें - Gigabyte Gaming Rewards: PC बनाने से गेम खेलने तक, Gigabyte दे रहा इनाम जीतने का मौका

आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंचेगा अपडेट

WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इन नए फीचर्स की जानकारी दी है. कंपनी के अनुसार, इन्हें आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. WhatsApp का नया Events Home फीचर Snapchat के Plans ऑप्शन जैसा है, जहां यूजर्स अलग-अलग पेज पर जाए बिना अपने इवेंट मैनेज कर सकते हैं. Snapchat ने सितंबर में अपना इवेंट मैनेजमेंट फीचर पेश किया था.

बिना WhatsApp अकाउंट के भी दे सकेंगे जवाब

इस अपडेट की एक जरूरी बात यह है कि इवेंट में बुलाए गए लोगों को अपनी मौजूदगी की जानकारी देने के लिए WhatsApp डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी. वे सीधे मिले हुए लिंक के जरिए RSVP कर सकेंगे और बता सकेंगे कि वे कार्यक्रम में आएंगे या नहीं. किसी व्यक्ति के जवाब देने के बाद उसकी मौजूदगी से जुड़ी जानकारी इवेंट बनाने वाले यूजर को दिखाई देगी, हालांकि बिना WhatsApp अकाउंट वाले व्यक्ति को इवेंट का पता तभी दिखेगा, जब वह इंविटेशन एक्सेप्ट करते हुए RSVP करेगा. कंपनी के मुताबिक, ऐसे लोगों को इवेंट का लिंक भेजने पर यूजर का फोन नंबर भी उनके साथ शेयर नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - Airtel Subscriber Loss : Airtel की बढ़ी टेंशन! 78% घटे नए यूजर्स, वापस लाना पड़ा सस्ता प्लान

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation