10 Nov 2026, 09:02 PM
Tactile Markers: कीबोर्ड में F और J के नीचे क्यों दी जाती है 3D लाइन, क्या है इसकी वजह?
ABP News
@abpnews

आज के समय में कंप्यूटर और लैपटॉप हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन पढ़ाई, ईमेल भेजना या फिर इंटरनेट पर कुछ सर्च करना, इन सभी कामों के लिए कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है. कीबोर्ड पर मौजूद हर बटन का अपना एक काम होता है, लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि कीबोर्ड के F और J बटन के नीचे एक छोटी सी उभरी हुई लकीर या 3D लाइन बनी होती है? ज्यादातर लोग इसे सामान्य डिजाइन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि इसके पीछे एक खास तकनीक जो कि टाइपिंग को आसान बनाने में मदद करती है.

दरअसल कीबोर्ड के F और J बटन पर बनी ये छोटी उभरी हुई लाइन टाइपिंग करते समय उंगलियों को सही जगह पर रखने में मदद करती है. इसे Tactile Marker या होमिंग बार Homing Bar कहा जाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि व्यक्ति को बार-बार कीबोर्ड की तरफ देखने की जरूरत नहीं पड़ती और वह केवल उंगलियों के टच से अपनी सही स्थिति पहचान सकता है.

F और J बटन पर बनी लाइन का काम

कीबोर्ड पर F और J कीज को खास स्थान दिया गया है, क्योंकि ये टच टाइपिंग की प्रोसेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. टच टाइपिंग एक ऐसी तकनीक है, जिसमें व्यक्ति बिना कीबोर्ड को देखे केवल उंगलियों की मदद से टाइप कर सकता है. इसके लिए कीबोर्ड की बीच वाली लाइन को Home Row कहा जाता है. इसमें बाएं हाथ की उंगलियां A, S, D और F बटन पर रहती हैं, जबकि दाएं हाथ की उंगलियां J, K, L और सेमीकोलन बटन पर रखी जाती हैं. वहीं दोनों अंगूठे स्पेस बार पर रहते हैं. ऐसे में F और J पर बनी उभरी हुई लाइन उंगलियों को सही जगह पहचानने का संकेत देती है. अगर टाइपिंग करते समय हाथ की स्थिति थोड़ी बदल जाती है, तो व्यक्ति बिना देखे इन दोनों बटनों को छूकर अपनी उंगलियों को दोबारा सही जगह पर रख सकता है.

यह भी पढ़ें: CPU vs GPU: GPU और CPU में क्या अंतर, AI की दुनिया में GPU क्यों बना सबसे बड़ा हथियार?

टाइपिंग की स्पीड बढ़ाने में करती है मदद

कीबोर्ड पर F और J कीज पर बनी लाइन का सीधा संबंध टाइपिंग की स्पीड और करेक्शन से है. सामान्य तौर पर जब कोई व्यक्ति टाइपिंग करता है, तो उसे हर बार कीबोर्ड देखकर यह जांचने की जरूरत नहीं पड़ती कि उसकी उंगलियां सही बटन पर हैं या नहीं. अगर कोई व्यक्ति लगातार टाइप कर रहा है और अचानक उसकी उंगलियां अपनी जगह से हट जाती हैं, तो वह अपनी दोनों Index Fingers को F और J पर रखकर सही स्थिति में वापस आ सकता है. इससे टाइपिंग के दौरान होने वाली गलतियां कम करने में मदद मिलती है. यही वजह है कि टाइपिंग सीखने वाले लोगों को शुरुआत से ही F और J बटन पर अपनी Index Fingers रखने की सलाह दी जाती है.

स्टैंडर्ड QWERTY कीबोर्ड में होता है इस्तेमाल

इन निशानों का मुख्य उद्देश्य इन्हें छूकर महसूस करना है. इन्हें इस तरह बनाया जाता है कि उंगलियों से हल्का टच करने पर भी इनकी मौजूदगी महसूस हो सके. यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें कीबोर्ड पर टाइप करते समय लगातार नीचे देखने में परेशानी होती है. ज्यादातर स्टैंडर्ड QWERTY कीबोर्ड में F और J बटन पर ये उभरे हुए निशान देखने को मिलते हैं. डेस्कटॉप कंप्यूटर के कीबोर्ड से लेकर लैपटॉप तक में यह सुविधा आम है.

यह भी पढ़ें: Wifi Speed: घर के ये 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान कम कर देते हैं वाई-फई स्पीड, जान लें

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8
Comments (0)