12 Nov 2026, 04:33 PM
Washing Machine Tips: वाशिंग मशीन में कपड़े धोते वक्त न करें ये गलती, जाम हो जाएगी मोटर
ABP News
@abpnews

Washing Machine Tips: आज के टाइम में ज्यादातर लोग कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं. चाहे कड़ाके की ठंड हो या बरसात का मौसम वाशिंग मशीन घंटों का काम मिनटों में निपटा देती है. लेकिन ज्यादातर लोग मशीन का इस्तेमाल तो रोज करते हैं पर उसकी सही देखभाल और चलाने के बेसिक नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि मशीन में बस कपड़े ठूंसो, सर्फ डालो और बटन दबा दो, काम हो गया.

और यही लापरवाही धीरे-धीरे मशीन की मोटर और ड्रम को अंदर ही अंदर खराब कर देती है. कई बार तो चलते-चलते अचानक मशीन से अजीब सी घरघराहट की आवाज आती है और मोटर एकदम से जाम हो जाती है और कई बार जल भी जाती है. इसके बाद जब मैकेनिक बुलाते हैं तो 3 से 5 हजार रुपये का बिल बन जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी वाशिंग मशीन बिना रुके चलती रहे तो कपड़े धोते वक्त इन गलतियों से बचकर रहें.

एक ही बार में सारे कपड़े न भरें

टाइम और बिजली बचाने के चक्कर में लोग सबसे बड़ी गलती यही करते हैं कि पूरे हफ्ते के गंदे कपड़े या भारी कंबल एक ही बार में मशीन के अंदर ठूंस देते हैं. हर वाशिंग मशीन की अपनी एक लोड कैपेसिटी होती है जैसे 6 किलो, 7 किलो या 8 किलो. जब आप मशीन के ड्रम को ऊपर तक कपड़ों से एकदम पैक कर देते हैं तो कपड़ों को घूमने के लिए बिल्कुल जगह नहीं मिलती.

इससे जब पानी भरता है तो कपड़ों का वजन दोगुना हो जाता है और मशीन की मोटर पर जरूरत से ज्यादा लोड पड़ता है. लगातार ऐसा करने से मोटर की बेल्ट ढीली हो जाती है जिससे गियरबॉक्स टूट सकता है और मोटर गर्म होकर फुंक जाती है. इसके अलावा सर्दियों के भारी स्वेटर और जैकेट पानी सोखकर बहुत भारी हो जाते हैं इसलिए उन्हें हमेशा दो-तीन शिफ्ट में थोड़ा-थोड़ा करके ही धोना चाहिए जिससे ड्रम आसानी से घूम सके.

जेब चेक न करना और छोटे कपड़ों को खुला छोड़ना

कपड़े मशीन में डालने से पहले उनकी जेबें चेक न करना मोटर जाम होने की दूसरी सबसे बड़ी वजह है. अक्सर पैंट या शर्ट की जेब में सिक्के, चाबियां, सेफ्टी पिन, हेयर क्लिप या मुड़े हुए कागज रह जाते हैं. जब मशीन हाई स्पीड में स्पिन करती है तो ये छोटी और नुकीली चीजें कपड़ों से निकलकर ड्रम के बारीक छेदों से होते हुए सीधे नीचे ड्रेन पंप और मोटर के पंखे में जाकर फंस जाती हैं.

एक छोटा सा सिक्का या हेयर पिन भी घूमते हुए पंप के ब्लेड को तुरंत ब्लॉक कर सकता है जिससे पानी बाहर निकलना बंद हो जाता है और मोटर जाम हो जाती है. इसी तरह बच्चों के छोटे मोजे, रुमाल मशीन में डालने से वे रबर की सील या पल्सेटर के नीचे फंस जाते हैं. ऐसी छोटी चीजों को धोने के लिए हमेशा बाजार में मिलने वाले जालीदार लॉन्ड्री बैग का इस्तेमाल करना सही रहता है.

यह भी पढ़ें: Plastic Home Appliances: प्लास्टिक के होम एप्लायंस में क्यों आ जाता है करंट, क्या होती है वजह?

गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल और लिंट फिल्टर की अनदेखी

अगर आपके पास फुली ऑटोमैटिक मशीन है और आप उसमें हाथ से कपड़े धोने वाला नॉर्मल सस्ता सर्फ डाल रहे हैं तो आप मशीन को नुकसान पहुंचा रहे हैं. नॉर्मल वाशिंग पाउडर बहुत ज्यादा झाग बनाता है. यह एक्सट्रा झाग मशीन के ड्रम से बाहर निकलकर अंदर के इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, सेंसर और मोटर की वायरिंग तक पहुंच जाता है जिससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है. इसके साथ ही यह पाउडर पूरी तरह घुलता नहीं है और धीरे-धीरे मशीन के पाइप और मोटर के शाफ्ट के आसपास पत्थर की तरह जमने लगता है.

जिससे मोटर का घूमना मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा हर मशीन के अंदर एक छोटा सा लिंट फिल्टर यानी कचरा रोकने वाली जाली लगी होती है. कपड़ों से निकलने वाले रेशे और धागे इसी में जमा होते हैं. अगर आप इसे हर दो-तीन धुलाई के बाद निकालकर साफ नहीं करते तो यह कचरा वापस पानी के रास्ते पंप और मोटर को चोक कर देता है.

यह भी पढ़ें: Bank Fake Website: बैंक की वेबसाइट असली है या नकली? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12
Comments (0)