Vivo S70 Series : वीवो एस70 प्रो में कैमरा और परफॉर्मेंस का नया कॉम्बिनेशन, फीचर्स लीक
24 Nov 2026, 04:17 PM

Vivo S70 Series : वीवो एस70 प्रो में कैमरा और परफॉर्मेंस का नया कॉम्बिनेशन, फीचर्स लीक

ABP News
@abpnews

Vivo S70 Series : Vivo अपनी S70 सीरीज के साथ कुछ अलग पेश करने की तैयारी में है. कंपनी ने चीन में इस नई स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि कर दी है. खास बात यह है कि इस बार फोन के साथ एक खास फोटोग्राफी एक्सेसरी भी देखने को मिल सकती है, जिसे पोर्ट्रेट फोटो को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है. इस सीरीज में Vivo S70 और इसका हाई-एंड मॉडल Vivo S70 Pro शामिल होने की उम्मीद है. लॉन्च से पहले ही दोनों स्मार्टफोन के कई फीचर्स लीक हो चुके हैं.

दिसंबर में लॉन्च होगी Vivo S70 सीरीज

Vivo ने कंफर्म किया है कि उसकी नई S70 सीरीज दिसंबर में चीन में दस्तक देगी. कंपनी की चीनी वेबसाइट पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जहां फोन की प्री-बुकिंग शुरू की जा चुकी है. हालांकि अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है. लीक के मुताबिक, इस लाइनअप में दो मॉडल Vivo S70 और S70 का हाई-एंड फ्लैगशिप एडिशन शामिल होंगे.

Vivo S70 के खास फीचर्स

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo S70 में 6.59 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.

फोन के साथ मिलेगी खास कैमरा एक्सेसरी

इस सीरीज की सबसे खास बात इसका नया प्रोफेशनल पोर्ट्रेट एक्सेसरी किट हो सकता है. लीक के मुताबिक, यह कोई टेलीफोटो कन्वर्टर नहीं, बल्कि खास फ्लैश पोर्ट्रेट किट होगी. इसका यूज कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट फोटो लेने के लिए किया जा सकेगा. यह फोटो में लाइटिंग और माहौल को बेहतर बनाने में मदद करेगी. इस एक्सेसरी के जरिए लाइव और सामान्य दोनों तरह की पोर्ट्रेट फोटोग्राफी की जा सकेगी. लीक का दावा है कि Vivo S70 सीरीज के Live Photo फीचर्स में भी कुछ ऐसे ऑप्शन मिल सकते हैं, जो फिलहाल दूसरे स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलते हैं.

यह भी पढ़ें - Digital Skills Gap : इंटरनेट की पहुंच बढ़ी, फिर भी ईमेल यूज करने में पीछे क्यों हैं 40% युवा?

Vivo S70 Pro में मिल सकती है 7000mAh से बड़ी बैटरी

हाई-एंड Vivo S70 मॉडल को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आई हैं. इसमें 6.59 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले और मेटल फ्रेम मिलने की बात कही जा रही है. फोन को IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है. इसमें भी Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. लीक के मुताबिक, इसमें 7,000mAh से बड़ी बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, हालांकि इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी.

यह भी पढ़ें - Vivo X Fold 7 Launch Date: पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम बॉडी संग आ रहा Vivo का नया फोल्डेबल फोन, देखें फीचर्स

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation