एमपी में कर्मचारियों, अधिकारियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, जीएडी ने जारी किए आदेश
Madhya Pradesh 13 Nov 2026, 09:45 AM

एमपी में कर्मचारियों, अधिकारियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, जीएडी ने जारी किए आदेश

News Patrika
@newspatrika
Verification Of Employee Documents : एमपी में कर्मचारियों, अधिकारियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करके इसके निर्देश दिए हैं। केवल भोपाल जिले में ही 3200 दिव्यांगजन कर्मचारियों का सत्यापन शुरू किया जा रहा है। ये वो कर्मचारी हैं जिन्होंने ऑफलाइन यूडीआईडी कार्ड बनाए थे। दरअसल प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में सरकारी भर्तियों में फर्जीवाड़े के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। खासतौर पर दिव्यांगता के फर्जी दस्तावेज बनवाकर नौकरी लेने की शिकायतें सामने आई हैं। यही कारण है कि सरकार ने इसके लिए प्रदेश के दिव्यांग कर्मचारियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि ऑफलाइन में कई ने फर्जी कार्ड बनवाकर नौकरी ली। ऐसे में नए सिरे से वेरिफिकेशन होगा तो स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि भोपाल में फर्जी यूनिक डिसएबिलिटी आइडी का कोई मामला अभी सामने नहीं आया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation