22 Sep 2026, 10:11 PM
वारिस पठान ने कसा तंज, बोले- सपा और कांग्रेस गलतफहमी के शिकार, ओवैसी के बिना यूपी में दोनों कुछ नहीं
Patrika
@patrika
UP Elections: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कई मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखते हुए विपक्ष और सत्तारूढ़ दल दोनों पर हमला बोला। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जारी आपसी खींचतान और जुबानी जंग पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही राजनीतिक दल पूरी तरह से गलतफहमी का शिकार हैं। वारिस पठान ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के कुछ नेताओं का यह दावा है कि समाजवादी पार्टी उनके बिना राजनीतिक रूप से शून्य है, वहीं दूसरी तरफ सपा के नेता यह राग अलाप रहे हैं कि कांग्रेस का उनके बिना कोई जनाधार नहीं बचा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)