06 Nov 2026, 04:37 PM
Explainer: US Midterm Elections Results में ट्रम्प की हार से भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल, रूस से तेल आयात पर क्या होगा असर?
News Patrika
@newspatrika
US Midterm Elections Impact India Oil: अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प की हार और डेमोक्रेटिक पार्टी की शानदार जीत भारत के लिए खट्टा-मीठा अनुभव हो सकती है। इस जीत के साथ डेमोक्रेटिक का कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण हो गया है। इससे उम्मीद जगी है कि ईरान विवाद हल हो सकता है और होर्मुज स्ट्रैट से एनर्जी सप्लाई पूरी तरह बहाल हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट संभव है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर है, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट उसके लिए बड़ी आर्थिक राहत होगी। इससे देश का बढ़ता हुआ तेल आयात बिल कम होगा, महंगाई का दबाव घटेगा और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। इस लिहाज से देखें, तो अमेरिका के मिड टर्म चुनाव के नतीजे भारत के लिए अच्छे हो सकते हैं। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है, जो चिंताजनक है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
13
Comments (0)