ईरान से जंग रोकने में मेन रोल निभाएंगे जेडी वेंस, जानें कहां होगी ईरानी सुरक्षा अधिकारी से मीटिंग
12 Nov 2026, 08:23 PM

ईरान से जंग रोकने में मेन रोल निभाएंगे जेडी वेंस, जानें कहां होगी ईरानी सुरक्षा अधिकारी से मीटिंग

ABP News
@abpnews

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज हो सकती हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रजाई के साथ आमने-सामने बातचीत करने पर विचार कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए वेंस को अधिकृत कर दिया है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत का मकसद दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने और युद्ध समाप्त करने का रास्ता तलाशना है. हालांकि, बातचीत की तारीख अभी तय नहीं हुई है. कतर की राजधानी दोहा को संभावित बैठक स्थल के रूप में देखा जा रहा है. दूसरी ओर, ईरान ने बातचीत शुरू करने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रख दी हैं, जिससे कूटनीतिक प्रयासों की राह आसान नहीं दिख रही है.

ट्रंप ने वेंस को दी बातचीत की जिम्मेदारी

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी और मध्य पूर्वी अधिकारियों के साथ बातचीत से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों और दूसरे देशों के प्रतिनिधियों से कहा है कि वह ईरान के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने के पक्ष में हैं. इसके लिए उन्होंने वेंस को बातचीत करने की अनुमति भी दे दी है.

रिपोर्ट के अनुसार, वेंस ने अक्टूबर में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रजाई को एक पत्र भेजकर मुलाकात का प्रस्ताव दिया था. इसमें आमने-सामने बातचीत की इच्छा जताई गई थी. हालांकि, अभी तक बैठक की कोई तारीख तय नहीं हुई है. कतर की राजधानी दोहा को इस मुलाकात के लिए संभावित स्थान माना जा रहा है.

ईरान ने बातचीत से पहले रखीं तीन बड़ी शर्तें

अमेरिका की इस कूटनीतिक पहल के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं. ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बातचीत दोबारा शुरू करने से पहले वाशिंगटन को कुछ कदम उठाने होंगे. ईरान की प्रमुख मांगों में अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, विदेशों में जमा ईरान की जब्त संपत्तियों को जारी करना और तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देना शामिल है. ईरान चाहता है कि अमेरिका इन मांगों पर पहले सहमति जताए, तभी बातचीत आगे बढ़ सकेगी.

युद्ध खत्म कराने के लिए कूटनीतिक रास्ता तलाश रहा अमेरिका

वेंस की संभावित बातचीत को अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. ट्रंप की सहमति के बाद अब वेंस इस प्रक्रिया में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि, दोनों देशों के बीच नाकेबंदी, आर्थिक प्रतिबंधों और जब्त संपत्तियों को लेकर मतभेद बने हुए हैं. ऐसे में प्रस्तावित बैठक कब होगी और दोनों पक्ष बातचीत की मेज पर आने के लिए किन शर्तों पर सहमत होंगे, इस पर सबकी नजर है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation