14 Nov 2026, 03:02 PM
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल, 4 घंटे तक नहीं उड़े विमान - बड़ी बातें
ABP News
@abpnews

अमेरिका में शुक्रवार 13 नवंबर को अचानक देशभर की उड़ानों पर रोक लगा दी गई. 9/11 हमले के बाद यह दूसरा मौका है जब पूरे अमेरिका में एक साथ विमानों को उड़ान भरने से रोकना पड़ा. हालांकि इस बार इसकी वजह कोई आतंकी हमला या सुरक्षा खतरा नहीं बल्कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सिस्टम में आई तकनीकी खराबी थी.

अमेरिका का हवाई ट्रैफिक संभालने वाला सिस्टम अचानक ठीक से काम करना बंद कर गया. इसके बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पूरे देश में ग्राउंड स्टॉप लगा दिया. यह रोक चार घंटे से ज्यादा समय तक रही. इस दौरान करीब 5 हजार उड़ानें रद्द होने की खबर है. अब उड़ानें दोबारा शुरू हो गई हैं लेकिन विमानों की आवाजाही सामान्य होने में अभी समय लग सकता है.

कब लगी उड़ानों पर रोक और कब मिली इजाजत?

अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी के मुताबिक शुक्रवार को अमेरिकी समय के अनुसार दोपहर 3:36 बजे रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम में गड़बड़ी शुरू हुई. इसके कुछ ही मिनट बाद करीब 3:54 बजे FAA ने पूरे अमेरिका में ग्राउंड स्टॉप लगाने का फैसला किया. रात करीब 8:15 बजे यह रोक हटा दी गई. भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात करीब 2:24 बजे उड़ानों पर रोक लगी और सुबह करीब 6:45 बजे इसे हटा लिया गया. यानी चार घंटे से ज्यादा समय तक नई उड़ानों को उड़ान भरने की इजाजत नहीं थी.

ग्राउंड स्टॉप क्या होता है?

ग्राउंड स्टॉप का मतलब है कि एयरपोर्ट पर खड़े विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया जाता है. इस दौरान जो विमान पहले से आसमान में उड़ रहे होते हैं उन्हें अपनी मंजिल तक जाने और सुरक्षित उतरने की इजाजत रहती है लेकिन नए विमान उड़ान नहीं भर सकते. आमतौर पर खराब मौसम या किसी तकनीकी समस्या के चलते किसी एक एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लगाया जाता है लेकिन इस बार पूरे अमेरिका में एक साथ यह फैसला लिया गया.

अमेरिका के आसमान की ट्रैफिक पुलिस कैसे काम करती है?

जिस तरह सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही को ट्रैफिक पुलिस संभालती है उसी तरह आसमान में विमानों की आवाजाही को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) संभालता है. अमेरिका के हवाई क्षेत्र को कई बड़े हिस्सों में बांटा गया है. हर हिस्से की जिम्मेदारी एक एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर के पास होती है. ये सेंटर रडार की मदद से विमानों पर नजर रखते हैं और पायलटों को जरूरी निर्देश देते हैं. जैसे विमान को किस रास्ते से जाना है, कब ऊंचाई बदलनी है और दूसरे विमानों से कितनी दूरी रखनी है.

शुक्रवार को इन कंट्रोल सेंटरों के सिस्टम में गड़बड़ी आ गई. ऐसे में कंट्रोलर विमानों की सही स्थिति देखने और पायलटों से ठीक से संपर्क करने में परेशानी का सामना कर रहे थे. जब विमानों पर सही तरीके से नजर रखना मुश्किल हो जाए तो नए विमानों को उड़ान की इजाजत देना जोखिम भरा हो सकता है. इसी वजह से FAA ने सुरक्षा के लिए पूरे देश में उड़ानें रोक दीं.

सिस्टम में खराबी क्यों आई?

अमेरिका के परिवहन मंत्री शॉन डफी ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी वजह बताई. उनके मुताबिक अमेरिका का एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम काफी पुराना है. इसमें अब भी पुराने टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है. डफी ने बताया कि सिस्टम के पुराने स्विच और राउटर पर डेटा का दबाव बढ़ गया था. इसकी वजह से ये उपकरण गलत जानकारी देने लगे और सिस्टम को बंद करना पड़ा.

उन्होंने कहा कि सिस्टम में पुराने स्विच, राउटर और 1980 के दशक में बिछाई गई तांबे की तारें तक इस्तेमाल हो रही हैं. उनके मुताबिक नए लगाए गए स्विच ठीक काम कर रहे थे जबकि खराबी पुराने हार्डवेयर में आई.

इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल एक पुराने कंप्यूटर से चलते हों और अचानक कंप्यूटर पर इतना दबाव बढ़ जाए कि वह गलत सिग्नल देने लगे तो दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैफिक रोकना जरूरी हो जाएगा. अमेरिका में भी कुछ ऐसा ही हुआ.

क्या अमेरिका पर साइबर हमला हुआ था?

अमेरिकी सरकार ने फिलहाल साइबर हमले या आतंकी गतिविधि की आशंका से इनकार किया है. होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी साइबर हमले या आतंकी खतरे के संकेत नहीं मिले हैं. उनके मुताबिक यह टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आई खराबी थी.हालांकि जांच में FAA के नए AI सिस्टम की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे हैं.

FAA इन दिनों एक ऐसा AI सिस्टम लागू कर रहा है जो हवाई ट्रैफिक में संभावित दिक्कतों को पहचानने और विमानों का रास्ता बदलने में मदद करता है.मुलिन ने कहा कि जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि इस सिस्टम का घटना से कोई संबंध था या नहीं. हालांकि इस सिस्टम को बनाने वाली कंपनी एयर स्पेस इंटेलिजेंस (ASI) ने कहा है कि उसका सिस्टम इस ग्राउंड स्टॉप की वजह नहीं था.

यात्रियों को कितनी परेशानी हुई?

इस तकनीकी खराबी का असर हजारों यात्रियों पर पड़ा. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक जब ग्राउंड स्टॉप लगाया गया, उस समय अमेरिका आने वाली 4,042 उड़ानें हवा में थीं. अमेरिकी परिवहन मंत्री ने यह संख्या 3,500 से ज्यादा बताई. इन सभी विमानों को सुरक्षित तरीके से अपनी मंजिल पर उतरने दिया गया.

वहीं पूरे दिन में उड़ानें रद्द होने के आंकड़े करीब 5 हजार तक पहुंच गए. ABC न्यूज ने करीब 5 हजार ने उड़ानें रद्द होने की जानकारी दी ! United और JetBlue जैसी एयरलाइंस ने रात की कई उड़ानें रद्द कर दीं. बड़ी एयरलाइंस ने यात्रियों को टिकट बदलने की सुविधा भी दी. हवाई सेवाएं प्रभावित होने के बाद कई यात्रियों ने ट्रेन से सफर करने का विकल्प चुनें लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण ट्रेन टिकट बुक करने में भी परेशानी हुई.

इससे पहले कब रोकी गई थीं पूरे अमेरिका की उड़ानें?

पूरे अमेरिका में एक साथ उड़ानें रोकने की घटनाएं बेहद कम हुई हैं. 11 सितंबर 2001: अमेरिका में 9/11 आतंकी हमलों के बाद देशभर की उड़ानों को रोक दिया गया था. यह पहला मौका था जब पूरे देश में विमानों की आवाजाही पर रोक लगी.

जनवरी 2023: दूसरी बार FAA के NOTAM सिस्टम में खराबी के कारण देशभर में उड़ानें रोकी गईं. NOTAM एक ऐसा सिस्टम है, जिसके जरिए पायलटों को हवाई रास्तों से जुड़े खतरे और जरूरी पाबंदियों की जानकारी दी जाती है.

बाद में जांच में पता चला कि कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने गलती से जरूरी फाइलें डिलीट कर दी थीं. उस समय करीब 90 मिनट तक उड़ानें प्रभावित रहीं और 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं.

13 नवंबर 2026: इस बार एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण पूरे देश में ग्राउंड स्टॉप लगाना पड़ा. यह रोक चार घंटे से ज्यादा चली और करीब 5 हजार उड़ानें रद्द होने की खबर आई.

अब आगे क्या होगा?

अमेरिका में उड़ानें दोबारा शुरू हो गई हैं, लेकिन सभी सेवाओं को सामान्य होने में वक्त लग सकता है. इसकी वजह यह है कि जब हजारों उड़ानें रुकती हैं तो विमान और उनकेक्रू अपनी तय जगह पर नहीं पहुंच पाते. इसका असर अगले दिन की उड़ानों पर भी पड़ता है.

इस घटना के बाद अमेरिका के पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने की जरूरत पर भी चर्चा तेज हो गई है.परिवहन मंत्री शॉन डफी ने इसके लिए कांग्रेस से फंड की मांग की है. हालांकि,एल कांग्रेस जुलाई 2025 में ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए शुरुआती तौर पर 12.5 अरब डॉलर मंजूर कर चुकी है.

विपक्षी सांसदों ने भी इस घटना पर सवाल उठाए हैं. सीनेट की ट्रांसपोर्ट कमेटी की सीनियर डेमोक्रेट मारिया कैंटवेल ने कहा कि उनकी टीम FAA के संपर्क में है. फिलहाल इस तकनीकी खराबी की असली वजह की जांच जारी है. सरकार के शुरुआती बयान के मुताबिक पुराने टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों में आई खराबी के कारण यह स्थिति बनी.

ये भी पढ़ें: भारत ने USCIRF को लगाई लताड़, शरजील इमाम के मामले पर दिया करारा जवाब

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4
Comments (0)