यूपी में मानसून की विदाई, जानें आज 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
Uttar Pradesh 01 Oct 2026, 12:47 PM

यूपी में मानसून की विदाई, जानें आज 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में अब मौसम बदलने लगा है. बीते कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश का दौर थम गया है और धूप निकलने लगी है. मौसम साफ हो गया है. मौसम विभाग ने अब से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. कहीं कोई बारिश के आसार नहीं है. प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने मिलेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज 1 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा. पश्चिमी से पूर्वांचल तक दोनों संभागों में कहीं कोई बारिश का अनुमान नहीं जताया गया हैं और ना ही कोई चेतावनी दी गई हैं. प्रदेश के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहेगा और दिन में धूप निकलेगी. हालांकि बीत कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई हैं.

10 करोड़ की FD, करोड़ों के जेवर, सपा प्रत्याशी धनराज नथवानी की दौलत जान उड़ जाएंगे होश!

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम में आए इस बदलाव के बाद अब मानसून पूरे तरह से विदाई ले रहा है. अगले दो से दिन तीन दिनों में यूपी के बाकी हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं. एक अक्टूबर से 6 अक्टूबर में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं कोई चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के सभी जिले अब ग्रीन ज़ोन में बने हुए हैं.

प्रदेश के प्रमुख जिलों का मौसम

राजधानी लखनऊ में भी आज सुबह से मौसम साफ़ बना हुआ हैं. दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी और दिन भर मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान 10 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. वहीं वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, सीतापुर, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, जौनपुर और मीरजापुर में भी आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी.

पश्चिमी यूपी के भी नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, रामपुर, आगरा, मथुरा, बरेली समेत तमाम जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं. कहीं कोई बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं. इन जिलों में आज अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं. बीते 24 घंटों में कानपुर, प्रयागराज, बस्ती, वाराणसी और आगरा प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे.

बारिश की विदाई और धूप निकलने के साथ ही अब प्रदेश के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है. मौसम शुष्क रहने के चलते लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. वहीं न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation