यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
Uttar Pradesh 05 Oct 2026, 07:08 PM

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

ABP News
@abpnews

यूपी में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल हैं. क्योंकि अभी तक बीजेपी के कई बड़े चेहरे टिकट के दावेदार बताए जा रहे थे लेकिन इस लिस्ट में वो नाम शामिल नहीं हैं. बीजेपी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं.

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी की लिस्ट में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा गया है. 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समुदाय के उम्मीदवार को मौंका मिला है. रेस में स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास और हरदीप सिंह पुरी जैसे नेताओं का नाम चल रहा था. श्रुति गंगवार और प्रियंका सिंह रावत दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं. श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं.

सीएम योगी ने उम्मीदवारों को दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, "आज घोषित हुए सभी सम्मानित प्रत्याशी गणों को हार्दिक बधाई. आप सभी की ऐतिहासिक विजय हेतु अनंत मंगलकामनाएं."

धर्मपाल सिंह यूपी सरकार में मंत्री हैं

धर्मपाल सिंह अभी यूपी सरकार में मंत्री हैं. 2017 में भी मंत्री थे. इनका ताल्लुक यूपी की बरेली से है. प्रकाश पाल को हाल ही में बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था. प्रियंका सिंह रावत बाराबांकी से सांसद रह चुकी हैं. पिछला लोकसभा चुनाव वो हार गई थीं. राधाकांत ओझा हाई कोर्ट के बड़े अधिवक्ता है. विद्यासागर सोनकर एससी समाज से हैं.

बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी को मौका नहीं

बीजेपी ने यूपी से एक भी राज्यसभा सांसद को रिपीट नहीं किया है. बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी को मौका न मिलना इस बात के साफ संकेत देता है कि जल्द ही केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है.

बीजेपी ने इस लिस्ट से ये भी संदेश दिया है कि एक व्यक्ति को एक से ज्यादा पद नहीं देना चाहती. स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को संभवत: इसलिए मौका नहीं किया दिया गया, जिनका नाम प्रमुखता से रेस में चल रहा था. एक और जाना-पहचाना नाम कुमार विश्वास का लिया जा रहा था, इन्हें भी मौका नहीं मिला है. 8वां उम्मीदवार कौन होगा इसप सस्पेंस बरकरार है.

अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation