SPM का CM फेस आजाद, इमरान मसूद बोले- चंद्रशेखर मेरे छोटे भाई, ओवैसी को थोड़ा...
Uttar Pradesh 12 Nov 2026, 04:33 PM

SPM का CM फेस आजाद, इमरान मसूद बोले- चंद्रशेखर मेरे छोटे भाई, ओवैसी को थोड़ा...

ABP News
@abpnews
<p style="text-align: justify;">उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का ऐलान किया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस गठबंधन की ओर से चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है. चंद्रशेखर आजाद के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. गठबंधन की सफलता के लिए सभी मिलकर काम करेंगे और इसकी सफलता उत्तर प्रदेश की जनता की सफलता होगी. उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के मुख्यमंत्री बनने पर वे अपने विजन के मुताबिक बदलाव लागू कर सकेंगे.</p>
<p style="text-align: justify;">ओवैसी के इस ऐलान पर कांग्रेस की ओर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और ओवैसी को गठबंधन का ऐलान करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए था. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बीजेपी को फायदा पहुंचाते हैं. ओवैसी को थोड़ा इंतजार करना चाहिए था और उन्हें अपनी राजनीतिक भूमिका के बारे में सोचना चाहिए. इमरान मसूद ने कहा कि ओवैसी काबिल इंसान हैं और उन्हें यह समझना चाहिए.</p>
<p style="text-align: justify;">चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने पर इमरान मसूद ने कहा, 'चंद्रशेखर मेरे छोटे भाई हैं. देखते हैं कि वह क्या करते हैं.' उन्होंने ओवैसी की मुस्लिम राजनीति पर भी टिप्पणी की. इमरान मसूद ने कहा कि ओवैसी अब्दुल की बात करके राजनीति करते हैं, लेकिन अब बराबरी की बात होगी. उन्होंने सवाल उठाया कि अब्दुल ही दरी क्यों बिछाएगा? अब अब्दुल बराबरी की बात करेगा.</p>
<p style="text-align: justify;">वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि वह व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करते और न ही इस तरह की बातों पर कुछ कहना चाहते हैं.</p>
Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation