चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का न्योता, बोले- 'अहंकार में डूबे हैं लोग'
Uttar Pradesh 12 Nov 2026, 04:33 PM

चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का न्योता, बोले- 'अहंकार में डूबे हैं लोग'

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने नए राजनीतिक गठबंधन का ऐलान कर दिया है. दोनों नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' रखा है. लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर आजाद ने साफ कर दिया कि यह मोर्चा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी इस गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया. साथ ही कहा कि अगर वे भाजपा को हराना चाहते हैं तो उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "जो तस्वीर आज आपके सामने है, इसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है. अभी इसमें दो पार्टियां हैं. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM. यह तीसरा मोर्चा नहीं है, यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है. यह पहला मोर्चा है. यह मजबूत मोर्चा बनेगा." उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें मुख्यधारा में लाने की बात कर रहे थे, उन्होंने धोखा दिया. आज भी बहुजन समाज बुनियादी सुविधाओं से दूर है.

AIMIM-ASP Alliance Live: UP चुनाव से पहले थर्ड फ्रंट का ऐलान, साथ आए आजाद-ओवैसी, 403 सीटों पर लड़ेंगे

403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका गठबंधन 100 या 150 सीटों पर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 तक भाजपा को सत्ता से हटाने की बात होती रही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

उन्होंने कहा, "वादा किया गया भाजपा उखाड़ देंगे. हमने इंतजार किया 2014 से लेकर 2024 तक देखते रहे. भाजपा हटी नहीं और मजबूत हो गई है. जो दलित और वंचित अभी तक अपमान का घूंट पी रहा है, अभी अपमान का घूंट नहीं पीना है."

अखिलेश यादव और राहुल गांधी को भी दिया न्योता

चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी अपने गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए एक बड़ा गठबंधन बनना चाहिए. हालांकि, उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर अहंकार और महत्वाकांक्षा में डूबे होने का आरोप भी लगाया.

आजाद ने कहा, "बड़ा एलायंस बनना चाहिए. हमने प्रयास किया लेकिन अहंकार और महत्वाकांक्षा में डूबे लोग किसी की वकार नहीं समझते. मैं फिर भी ऑफर दूंगा, अगर सपा और कांग्रेस भी इस अलायंस में शामिल होकर भाजपा को हराना चाहे तो हम उनके साथ हैं. हम उनके साथ मिलकर लड़ेंगे."

UP Politics: 217 से 1 हजार वोट तक... AIMIM की वजह से 2022 में ये सीटें हार गई थी सपा?

2027 में नए गठबंधन से बदलेगा चुनावी समीकरण?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का गठन अहम माना जा रहा है. फिलहाल इसमें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM शामिल हैं. दोनों दलों ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस गठबंधन में दूसरे दल शामिल होते हैं या नहीं और इसका प्रदेश की चुनावी राजनीति पर क्या असर पड़ता है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
14

Comments (0)

Login to join the conversation