सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का सीएम फेस कौन? लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी ने बताया
Uttar Pradesh 12 Nov 2026, 04:33 PM

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का सीएम फेस कौन? लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी ने बताया

ABP News
@abpnews

हैदराबाद सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के गठबंधन से बने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है. ओवैसी ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, एसपीएम यानी सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के सीएम फेस होंगे.

लखनऊ में उन्होंने कहा कि वह चंद्रशेखर आजाद की बात के साथ हैं. गौरतलब है कि चंद्रशेखर आजाद ने आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने की घोषणा की है.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी  ने कहा कि हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का फैसला किया है. मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि यह एक मजबूत मोर्चा होगा, जो BJP को UP में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकेगा.

नगीना सांसद ने क्या कहा?

इससे पहले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन का ऐलान करते हुए कहा कि फिलहाल इस मोर्चे में दो पार्टियां आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है और यह एक मजबूत मोर्चा बनेगा. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो लोग बहुजन समाज को मुख्यधारा में लाने की बात कर रहे थे, उन्होंने उसे धोखा दिया. आज भी बहुजन समाज बुनियादी सुविधाओं से दूर है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का वादा किया गया था, लेकिन 2014 से 2024 तक इंतजार करने के बावजूद बीजेपी सत्ता से बाहर नहीं हुई, बल्कि और मजबूत हो गई. दलित और वंचित समाज अब तक अपमान का घूंट पीता रहा है, लेकिन अब उसे अपमान बर्दाश्त नहीं करना है. उन्होंने कहा कि 2014 से 2022 तक हुए गठबंधन बीजेपी को नहीं हरा पाए, इसलिए एक बड़ा गठबंधन बनना चाहिए. चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्होंने इसके लिए प्रयास किया, लेकिन अहंकार और महत्वाकांक्षा में डूबे लोग किसी का सम्मान नहीं समझते.

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव देंगे. अगर दोनों दल बीजेपी को हराने के लिए इस मोर्चे में शामिल होना चाहते हैं तो वह उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सभी 403 विधानसभा सीटें उनके लिए हैं और सामाजिक परिवर्तन मोर्चा प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation