Uttar Pradesh
12 Nov 2026, 04:33 PM
'मुसलमान होना आजम खान का दोष' जेल में मुलाकात के बाद बोले शिवपाल यादव
ABP News
@abpnews

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने डासना जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की. करीब दो घंटे जेल में रहने के बाद बाहर आए शिवपाल यादव ने आजम खान के साथ हो रहे व्यवहार और उन पर दर्ज मुकदमों को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आजम खान का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. उनका दोष सिर्फ इतना है कि उन्होंने गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनाई और दूसरा यह कि वह मुसलमान हैं.

शिवपाल यादव ने जेल में मुलाकात के दौरान प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खान उत्तर प्रदेश में 10 बार विधायक, चार बार मंत्री और दो बार सांसद रहे हैं. इसके बावजूद जेल में उनसे जाली लगाकर मुलाकात कराई गई, जो प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है.

आजम खान और समाजवादी पार्टी के रिश्तों पर शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी में हैं और आगे भी रहेंगे. उनके और आजम खान के परिवार के बीच पारिवारिक संबंध हैं और आगे भी बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि वे हर वक्त आजम खान की मदद करते रहेंगे.

शिवपाल यादव ने कहा कि अब केवल न्यायालय से उम्मीद है. न्यायालय ही आजम खान को राहत और मदद देगा. 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी तो जेल में जाली लगाकर मुलाकात कराने वाली व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
13
Comments (0)