सपा के 26 सीटों के ऑफर पर योगी के मंत्री ने कसा तंज, कहा- जनता NDA के साथ
Uttar Pradesh 24 Nov 2026, 04:17 PM

सपा के 26 सीटों के ऑफर पर योगी के मंत्री ने कसा तंज, कहा- जनता NDA के साथ

ABP News
@abpnews

यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज हैं. सूत्रों के मुताबिक़ सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया है. जिस पर योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप का बयान आया है.  उन्होंने कहा कि यूपी की जनता एनडीए के साथ है. वहीं एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी बड़ा दावा किया है.

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाजवादी पार्टी द्वारा 26 सीटें दिए जाने पर कहा कि यह उनका (सपा) फैसला है वो जाने कि गठबंधन में किसको कितनी सीटें देनी है, पर उत्तर प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश में एनडीए के साथ है. वहीं सुभासपा और निषाद पार्टी के बीच सीट शेयरिंग के विवाद पर भी उन्होंने जवाब दिया.

एनडीए में सीट बंटवारे पर किया दावा

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे पर कहीं कोई दिक्कत नहीं है. सब एक साथ बैठेंगे और तय हो जाएगा. मंत्री ने भाजपा द्वारा आने वाले दिनों में महिलाओं को पैसे देने की चर्चा पर कहा कि हम सबके साथ सबके विकास की अवधारणा पर काम कर रहे हैं और महिला सशक्तिकरण पर भी काम कर रहे हैं. इसके लिए हमेशा नए-नए प्रयास करते हैं.

उन्होंने कहा कि नारी वंदन अधिनियम इसका सबसे बड़ा उदाहरण है और उत्तर प्रदेश में भी आने वाले दिनों में संभव है कि हम महिला शक्ति को अपनी बहनों को सशक्त करने के लिए कोई कोई अच्छी योजना सरकार लेकर आएं, जिससे हमारी महिलाएं सशक्त और समर्थवान हो सकें.

सूत्रों के मुताबिक़ समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफ़र दिया है, इनमें दो सीटें वो हैं जहां काँग्रेस पार्टी जीती थी इसके अलावा चार सीटें ऐसी हैं जिसमें वो दूसरे नंबर पर रही. इनके अलावा 20 अन्य सीटों का भी ऑफ़र दिया गया है. वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से 130 सीटों की सूची दी गई है.  आज एक बार फिर से दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी.

यूपी में वकीलों के आपराधिक रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त, कब्जे के भी आरोप

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
18

Comments (0)

Login to join the conversation