कांग्रेस को कम सीटें क्यों देना चाहती है सपा? अखिलेश का क्या है जीत वाला प्लान
Uttar Pradesh 24 Nov 2026, 04:17 PM

कांग्रेस को कम सीटें क्यों देना चाहती है सपा? अखिलेश का क्या है जीत वाला प्लान

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर पेंच फंसता दिख रहा है. सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया गया है और उन सीटों की लिस्ट भी सौंपी गई है. इसके पीछे के वजह ये भी बताई जा रही है कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उसने गठबंधन को जो सीटें दी थीं, चुनाव के बाद वो पार्टियां छोड़ गई थीं, इसलिए सपा इस बार सतर्क है.

साल 2022 के चुनाव में अखिलेश के साथ जयंत चौधरी की रालोद और ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था. हालांकि ये दोनों पार्टी  साल 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले ही अखिलेश का साथ छोड़कर चले गए थे.

समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को जो सीटें ऑफर की गईं हैं, उसमें वो सीटें हैं जिनमे कांग्रेस दूसरे या फिर मजबूती से लड़ी थी और इस बार जीतने की संभावना है. उसने 2022 के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को मिले वोटों के आधार पर यह सूची सौंपी है. इन सीटों में अमेठी की जगदीशपुर भी शामिल है, जबकि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली की 10 की 10 सीटों की मांग कर रही थी.

सपा इस बार चुनाव परिणामों के बाद के समीकरणों पर भी ध्यान दे रही है, क्योंकि बीते विधानसभा चुनाव में RLD और सुभासपा उसे छोड़कर बीजेपी के साथ चले गए थे. इसके चलते सपा को कई सीटों पर सीधा नुकसान हुआ. इसलिए सपा ने कांग्रेस से उम्मीदवारों के नाम भी मांगे हैं. ताकि कोई समीकरण छूटे न. उधर एक समीकरण यह भी कहा जा रहा है कि सपा अधिक से अधिक सीटों की 50 तक कांग्रेस को दे सकती है.

कांग्रेस 100 से 140 तक डटी

उधर कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह 100 से 140 सीटों तक जाएगी. इसके पीछे कारण 2017 में सपा-कांग्रेस का गठबंधन भी है, जिसमें तब कांग्रेस को 114 सीटें मिलीं थीं. वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए कांग्रेस पीछे हटने को तैयार नहीं है. जबकि सपा कांग्रेस के बेस वोट को 2022 और 2024 चुनाव मानकर सीटों का ऑफर दे रही है.

फिलहाल आज की बैठक पर दोनों पार्टियों की निगाहें हैं. इसके बाद आगे का रुख तय होगा कि यह गठबंधन होगा या नहीं. माना जा रहा है कि आज के बाद भी आगे दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बैठक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में सिलेंडर ब्लास्ट से पिता-पुत्र की मौत, 2 दिसंबर को होनी थी बेटी की शादी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation