एटा की अलीगंज सीट पर सबसे अलग है जातीय समीकरण! BJP-सपा में कांटे का मुकाबला
Uttar Pradesh 05 Oct 2026, 07:08 PM

एटा की अलीगंज सीट पर सबसे अलग है जातीय समीकरण! BJP-सपा में कांटे का मुकाबला

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बीच आज एटा जिला की अलीगंज विधानसभा सीट का विशाल विश्लेषण होगा. जिसमें एटा एक ऐसा जिला है, जहां का सियासी गणित अक्सर बदलता रहता है. इस जनपद में कभी सपा तो कभी भारतीय जनता पार्टी को जनता अपनी सिर आंखों पर बिठाती आई हैं. एटा जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें से एक अलीगंज विधानसभा सीट है. इस सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा हैं लेकिन सपा ने भी जबरदस्त टक्कर दी थी.

एटा जिले की अलीगंज सीट की विधानसभा संख्या 103 है. अलीगंज विधानसभा सीट यादव और ठाकुर बाहुल्य विधानसभा है. अलीगंज विधानसभा सीट पर शाक्य और लोधी मतदाता ही हार-जीत तय करते हैं.

'आपकी पार्टी वाले तो जूतम-पैजार...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अलीगंज सीट का सियासी इतिहास

अलीगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस आखिरी बार 1989 में विधानसभा चुनाव जीती थी. 1989 के बाद 2022 तक कांग्रेस अलीगंज में लगातार विधानसभा चुनाव हार रही है. समाजवादी पार्टी पहली बार 1993 में अलीगंज से विधानसभा चुनाव जीती. 1993 से सपा 1996, 2002 तक अलीगंज सीट जीतती रही. लेकिन 2007 में बसपा अलीगंज सीट जीत गई. 2012 में एक बार फिर सपा ने अलीगंज सीट अपने पाले में वापस ले ली. लेकिन 2017 और 2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज से बीजेपी का कमल खिल रहा है. इस समय अलीगंज बीजेपी के सिटिंग विधायक हैं.

2026 में एसआईआर के बाद अलीगंज विधानसभा सीट पर 3,23,622 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट पर 3,51,949 मतदाता थे. एसआईआर के बाद अलीगंज विधानसभा सीट पर 28,327 मतदाता कम हुए हैं.

साल 2022 के चुनाव में कैसा रहा समीकरण

2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के सत्यपाल सिंह राठौर चुनाव जीते. सपा ने पूर्व विधायक रामेश्वर यादव को टिकट दिया. बसपा ने जुनैद मियां और कांग्रेस ने सुभाष चंद्रा को प्रत्याशी बनाया.

2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे-

1. बीजेपी- 1,02,873
2. सपा- 99,063
3. बसपा- 17,751
4. जनादीप दल- 1,652
5. नोटा- 1,263
6. निर्दलीय- 1,198
7. कांग्रेस- 1,031

2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के सत्यपाल सिंह राठौर विधायक बने. बीजेपी ने सपा के रामेश्वर यादव को लगभग 3 हज़ार वोटों के अंतर से चुनाव हरा दिया. बसपा को लगभग 17 हज़ार वोट हासिल हुए. 2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी सातवें नंबर पर रही और सिर्फ 1,031 वोट ला पाई. कांग्रेस से ज़्यादा वोट जनादीप दल, नोटा और निर्दलीय उम्मीदवार को मिले.

2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज सीट पर बीजेपी को ठाकुर, पंडित, बनिया, लोधी, शाक्य, निषाद समाज का वोट एकतरफा मिला. हालांकि ब्राह्मण वोटों में 2-3 हज़ार वोटों का नुकसान बीजेपी को हुआ.

2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज सीट पर सपा को यादव और मुस्लिम वोट एक साथ मिले. इसके अलावा सपा को प्रजापित, पाल और कुछ एससी समाज को वोट मिला. सपा ने लगभग 10 हज़ार वोट अन्य जातियों के भी लिए, जिसमें 2-3 हज़ार ब्राह्मण वोट भी बताया जाता है.

2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज सीट पर बसपा को सिर्फ एससी समाज में अपने कोर वोटर का वोट हासिल हो पाया.

लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण

अलीगंज विधानसभा सीट फर्रूखाबाद लोकसभा का हिस्सा है. 2024 में फर्रूखाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने मुकेश राजपूत और सपा ने नवल शाक्य को टिकट दिया था. यानि बीजेपी ने लोधी तो सपा ने शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा.

2024 लोकसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे-

1. सपा- 1,13,312
2. बीजेपी- 91,916
3. बसपा- 12,512

2024 लोकसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट पर सपा की जीत हुई. जबकि 2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज सीट पर बीजेपी जीती थी. सपा ने बीजेपी को लगभग 22 हज़ार वोटों से चुनाव हरा दिया. बसपा को लगभग 12 हज़ार वोट मिला.

2024 लोकसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी को शाक्य समाज का पूरा वोट नहीं मिला. अलीगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी को लोधी, ठाकुर, पंडित, बनिया, निषाद का वोट एकतरफा मिला. लेकिन शाक्य वोटों के नुकसान ने बीजेपी को 2024 में अलीगंज विधानसभा सीट हरा दी. लेकिन लगभग 35 प्रतिशत शाक्य वोट लेने में बीजेपी कामयाब रही.

2024 में अलीगंज विधानसभा सीट पर सपा को यादव और मुस्लिम वोट एकतरफा मिले. इसके अलावा शाक्य वोट का 65 फीसदी हिस्सा सपा के साथ गया. सपा को एससी समाज का भी कुछ वोट हासिल हुआ. प्रजापति समाज का वोट भी सपा के साथ चला गया. इसीलिए सपा अलीगंज विधानसभा सीट 2024 में जीत गई.

2024 में अलीगंज विधानसभा सीट पर बसपा को उसका मूल वोट मिला, लेकिन 5-6 हज़ार वोटों का नुकसान बसपा को हुआ.

अलीगंज विधानसभा सीट के जातीय समीकरण (अनुमानित)-

1. यादव- 70 हज़ार
2. ठाकुर- 50 हज़ार
3. लोधी- 30 हज़ार
4. शाक्य- 35 हज़ार
5. एससी- 40 हज़ार
7. ब्राह्मण- 15 हज़ार
8. बनिया- 15 हज़ार
9. निषाद- 10 हज़ार
10. मुस्लिम- 22 हज़ार
11. नाई- 8 हज़ार
12. प्रजापति- 2 हज़ार
13. कायस्थ- 3 हज़ार
12. अन्य- 20 हज़ार

अलीगंज विधानसभा सीट यादव और ठाकुर बाहुल्य विधानसभा सीट है. लगभग 70 हज़ार यादव मतदाता हैं. वहीं यादव और मुस्लिम मतदाता 95 हज़ार के आसपास हैं. शाक्य और लोधी मतदाता भी मिलाकर लगभग 60-65 हज़ार के बीच में हैं. सामान्य वर्ग का वोट लगभग 88 हज़ार के करीब है. इस सीट पर हार और जीत दोनों ही शाक्य, लोधी और निषाद मतदाता तय करते हैं.

अलीगंज विधानसभा सीट के बाद अब एटा ज़िले की एटा विधानसभा सीट का विशाल विश्लेषण करते हैं.

UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation