Madhya Pradesh
06 Oct 2026, 06:30 PM
सीहोर में सरकारी संस्थान में गरबा करा रहे बीजेपी विधायक, उमंग सिंगार का बड़ा आरोप
Patrika
@patrika
Umang Singhar : क्या भाजपा सरकार में सरकारी खेल संस्थान राजनीतिक रसूखदारों के निजी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हैं? एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ये सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि सीहोर के शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा गरबा का आयोजन करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों के चलते खेल अभ्यास प्रभावित हो रहे हैं। शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के करीब 200 आवासीय प्लेयर्स अपने अपने खेलों की प्रेक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। यहां फुटबॉल और कुश्ती के साथ कई अन्य खेलों की भी प्रेक्टिस की जाती है। गरबा की तैयारियों के कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)