11 Oct 2026, 08:12 PM
Turkey Bus Accident: तुर्किये में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 27 घायल
News Patrika
@newspatrika
Turkey Bus Accident: पश्चिमी तुर्किये में रविवार को एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर के बाद भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हादसा मनिसा प्रांत में अकहिसार हाईवे के प्रवेश द्वार के पास हुआ। यात्री बस उत्तर-पश्चिमी शहर बुर्सा से पश्चिमी तटीय शहर इजमिर जा रही थी। इसी दौरान बस की ट्रक से टक्कर हो गई और वह पलट गई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)