Kartik Snan :  कार्तिक में स्नान के साथ करें ये काम, बढ़ सकती है सुख संपत्ति
26 Oct 2026, 07:30 PM

Kartik Snan :  कार्तिक में स्नान के साथ करें ये काम, बढ़ सकती है सुख संपत्ति

AU News
@aunews
Kartik Snan : सनातन धर्म में कार्तिक माह को सबसे शुभ माना गया है। इसे भगवान विष्णु का प्रिय माह बताया जाता है। वैदिक परंपरा के अनुसार, कार्तिक माह में ब्रह्म मुहूर्त स्नान की परंपरा है। इसे कार्तिक स्नान कहा जाता है। पवित्र जल में स्नान और पूजन पाठ से विष्णुजी प्रसन्न होते हैं। उनके आशीर्वाद के रूप में सुख और संपत्ति प्राप्त होती है। कार्तिक स्नान में पूरे माह गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी जैसी पवित्र नदियों में स्नान करना विशेष रूप से फलदायक है। यह संभव नहीं हो तो घर पर बाल्टी में इन पवित्र नदियों के जल की कुछ बूंदें मिलाकर स्नान कर सकते हैं। दरअसल कार्तिक माह में शुद्धिकरण का महत्व है। महीने भर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर ईश आराधना आदर्श रूटीन के मान्य की गई है जोकि बेहद शुभ परिणामदायक मानी जाती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation