तिगरी मेला में आस्था का सैलाब, 35 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Uttar Pradesh 24 Nov 2026, 04:17 PM

तिगरी मेला में आस्था का सैलाब, 35 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

ABP News
@abpnews

अमरोहा के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है. मान्यता है कि महाभारत युद्ध में मारे गए सैनिकों की आत्मशांति के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों से इसी खादर क्षेत्र में दीपदान कराया था, तभी से यहां कार्तिक मेले की परंपरा चली आ रही है. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व है. यही वजह है कि आज तिगरी गंगा धाम में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई.

लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए है. इस मेले में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ यूपी एटीएस, ड्रोन, सीसीटीवी और खुफिया एजेंसियां लगातार निगरानी करती नजर आईं.

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं, 20 साल पुराने जमीन विवाद में मिला नोटिस

श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा

अमरोहा के ऐतिहासिक तिगरी गंगा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. देर रात से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. सुबह होते-होते घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया. मेले में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई.

यूपी एटीएस, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी कैमरे, डॉग स्क्वॉड, इंटेलिजेंस टीम और गोताखोरों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया. गंगा घाटों से लेकर मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे. प्रशासन का प्रयास रहा कि लाखों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से गंगा स्नान कर सकें.

आजम खान के 'अब्दुल' वाले बयान पर AIMIM बोली- 'जेल में रहने से दिमाग...'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
20

Comments (0)

Login to join the conversation