Dhar Train : मुंबई से ट्रेन से सीधे जुड़ेंगे एमपी के 3 बड़े शहर, दिसंबर में शुरु हो जाएगा प्रोजेक्ट का पहला चरण
Dhar, Madhya Pradesh 17 Nov 2026, 02:45 PM

Dhar Train : मुंबई से ट्रेन से सीधे जुड़ेंगे एमपी के 3 बड़े शहर, दिसंबर में शुरु हो जाएगा प्रोजेक्ट का पहला चरण

News Patrika
@newspatrika
Dhar Train : आजादी के बाद से रेल का इंतजार कर रहे धार जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के पहले चरण में इंदौर से धार के बीच ट्रेन दौड़ाने का रास्ता साफ हो गया है। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ़्टी (सीआरएस) की निरीक्षण रिपोर्ट ओके होने के बाद केंद्र सरकार ने इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी है। संभावना है कि दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नए रेलमार्ग पर ट्रेन संचालन का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की तारीख और स्वरूप अभी तय नहीं हुआ है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर, धार और पीथमपुर को मुंबई से सीधा जोड़ देगी। ट्रेन दौड़ने से प्रदेश के इन 3 बड़े शहरों में आवागमन सुलभ हो जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation