श्रुतधाम बीना में बनाया गया विश्व का पहला मुक्ताकाश समवशरण, 41 हजार वर्गफीट में हुआ है निर्माण
Madhya Pradesh 25 Nov 2026, 01:45 PM

श्रुतधाम बीना में बनाया गया विश्व का पहला मुक्ताकाश समवशरण, 41 हजार वर्गफीट में हुआ है निर्माण

News Patrika
@newspatrika
बीना. खुरई रोड स्थित अनेकांत ज्ञान मंदिर श्रुतधाम परिसर में तीर्थंकर महावीर मुक्ताकाश समवशरण की रचना की गई है और प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पंचकल्याणक महोत्सव व रथयात्रा महोत्सव 4 दिसंबर से शुरू होगा। यह आयोजन 17 दिसंबर तक चलेगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।श्रुतधाम के संस्थापक ब्रह्मचारी संदीप सरल ने बताया कि 41 हजार वर्गफीट में खुले आसमान में मुक्ताकाश समवशरण बनाया गया है, जो दुनिया का पहला समवशरण है। यहां भगवान की धर्म संसद लगती है और भगवान उदपदेश देते हैं। समवशरण बनने पर 4 दिसंबर से पंचकल्याणक एवं रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मुनि सरलसागर महाराज, मुनि मंगलानंदसागर महाराज और मुनि मंगलसागर महाराज के सान्निध्य में होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पंचकल्याणक महामहोत्सव में पाषाण को परमात्मा या प्राण प्रतिष्ठा का रूप दिया जाता है। आत्मा से परमात्मा, नर से नारायण, कंकड़ से शंकर बनने की पात्रता इस महामहोत्सव के माध्याम से प्राप्त होती है। कार्यक्रम में भारत सहित विदेशों के हजारों भक्त शामिल होंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation