Satna, Madhya Pradesh
05 Nov 2026, 10:35 AM
चित्रकूट दीपावली मेले में इस बार दिखेगा नया रंग, मंदाकिनी की प्रतिमा से लेकर रामसेतु की झांकी तक होंगे खास आकर्षण
News Patrika
@newspatrika
सतना। आस्था, परंपरा और दीपदान के लिए देशभर में पहचान रखने वाला चित्रकूट इस बार दीपावली मेले में एक नए रंग में नजर आएगा। 6 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभूति के साथ मनोरंजन और आधुनिक तकनीक का अनुभव भी मिलेगा। पहली बार मेले में हाट बाजार और विद्युत चलित झूलों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पुण्य सलिला मां मंदाकिनी की प्रतिमा, रोशनी से सजी अयोध्या की झलक, टूटे बड़े पुल पर रामसेतु की कथा और गुप्त गोदावरी के 360 डिग्री वर्चुअल दर्शन इस बार के प्रमुख आकर्षण होंगे। जिला प्रशासन ने मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। घाटों से लेकर परिक्रमा पथ और प्रमुख प्रवेश मार्गों तक साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में है। इस बार आयोजन की खासियत यह भी है कि बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट की परिस्थितियों के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आकर्षण को ध्यान में रखकर कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
16
Comments (0)