13 Oct 2026, 08:12 PM
SA vs AUS: अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से कैसे हार गई वर्ल्ड चैंपियन साउथ अफ्रीका? मैच के बाद टेम्बा बावुमा ने बताई कहां हुई चूक
News Patrika
@newspatrika
SA vs AUS Durban Test Update: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद निराशा जाहिर की है। उन्होंने इस मैदान के रिकॉर्ड की बात करते हुए अपनी टीम से हुई खामियों के बारे में भी बताया। बावुमा का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में ज्यादातर समय दबदबा बनाए रखा और मुश्किल परिस्थिति में भी अपने अनुभव और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले की पहली पारी में 390 और दूसरी पारी में 6 विकेट पर 314 रन बनाए। साउथ अफ्रीकी की पहली पारी 284 रन पर ढेर हुई और दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)