SIR पर बिहार में INDIA ब्लॉक का ‘आक्रोश मार्च’, तेजस्वी यादव बोले- 7 अक्टूबर को हर प्रखंड में उतरेंगे
05 Oct 2026, 06:12 PM

SIR पर बिहार में INDIA ब्लॉक का ‘आक्रोश मार्च’, तेजस्वी यादव बोले- 7 अक्टूबर को हर प्रखंड में उतरेंगे

Patrika
@patrika
Tejashwi Yadav: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि 7 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के दल राज्य के हर प्रखंड में ‘आक्रोश मार्च’ निकालेंगे। इसके अगले दिन 8 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन के सभी दल संयुक्त रूप से सड़क पर उतरेंगे और SIR में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation