29 Sep 2026, 04:56 PM
“माफिया की तरह काम कर रहा है बिजली बोर्ड!”, घर की बिजली कटने पर भड़कीं तनीषा मुखर्जी, देवेंद्र फडणवीस से लगाई गुहार
Patrika
@patrika
Tanishaa Mukerji Post On Electricity Cut: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) इन दिनों अपने पुश्तैनी घर को लेकर काफी परेशान हैं। पुणे के लोनावाला स्थित अपने विंटेज हेरिटेज होम ‘फ्रांजुपानी हाउस’ में महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (MSEB) की मनमानी और भारी-भरकम बिलों से तंग आकर तनीषा ने सोशल मीडिया पर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तनीषा का आरोप है कि ड्यू डेट (भुगतान की अंतिम तिथि) से पहले ही उनके घर की बिजली काट दी गई और उन्हें पेमेंट करने के लिए मजबूर किया गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)