कार्तिगई दीपमः विजय सरकार ने मदुरै को बनाया छावनी, 5,000 पुलिसकर्मी तैनात, 750 BJP नेता नजरबंद
24 Nov 2026, 09:18 PM

कार्तिगई दीपमः विजय सरकार ने मदुरै को बनाया छावनी, 5,000 पुलिसकर्मी तैनात, 750 BJP नेता नजरबंद

ABP News
@abpnews

तमिलनाडु में रौशनी का एक पर्व मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के लिए एक बड़े राजनीतिक और कानून-व्यवस्था के लिए परीक्षा में बदल गया है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मंगलवार (24 नवंबर) को थिरुपरमकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दिए जाने के बाद राज्य सरकार मदुरै में तनावपूर्ण स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है.

इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी के कई पदाधिकारियों, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन भी शामिल हैं, को पहाड़ी तक पहुंचने से रोकने के लिए उनके घरों में हाउस अरेस्ट कर दिया गया है. वहीं, सरकार ने पूरे जिले में 5,600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की है और निषेधाज्ञा लागू कर दी है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या विवादित स्तंभ पर पारंपरिक दीप जलाने की विधि बिना किसी नए सांप्रदायिक टकराव के पूरी हो पाएगी?

सरकार की तरफ से क्या जारी किया गया आदेश?

TVK सरकार की तरफ से की गई सुरक्षा व्यवस्था का पैमाना काफी बड़ा है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक आधिकारिक बयान में कहा गया, मंगलवार को दक्षिणी जिलों के 12 पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में 5,618 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. इसके अलावा, 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि कई संवेदनशील इलाकों में बम निरोधक दस्ते भी जांच कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार (23 नवंबर) को चेन्नई स्थित सचिवालय में लीगल और पुलिस महकमे के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में राज्य के कानून मंत्री आर. निर्मल कुमार, अधिवक्ता विजय नारायण और डीजीपी महेश कुमार अग्रवाल शामिल हुए.

कर्फ्यू लागू, BJP नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

तमिलनाडु के मदुरै जिले में कार्तिगई दीपम दीप जलाने को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ पहाड़ी तक ही सीमित नहीं है. मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा ने BNSS की धारा 163 के तहत पूरे जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है. इसके तहत किसी भी तरह की सभा, प्रदर्शन, जुलूस और सार्वजनिक बैठकों पर प्रतिबंध लगाया गया है.

आदेश में जिले के लोगों को थिरुपरमकुंद्रम पहाड़ी पर चढ़ने पर भी रोक लगाई गई है. हालांकि, यह प्रतिबंध सोमवार (23 नवंबर) रात 9 बजे से बुधवार (25 नवंबर) की सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा.

यह भी पढ़ेंः परिसीमन पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार की तरह मुझे पूरा भरोसा है कि...'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation