'विजय एंटी हिंदू', कार्तिगई दीपम उत्सव पर तमिलनाडु BJP अध्यक्ष के नजरबंदी के बाद फूटा गुस्सा
24 Nov 2026, 09:18 PM

'विजय एंटी हिंदू', कार्तिगई दीपम उत्सव पर तमिलनाडु BJP अध्यक्ष के नजरबंदी के बाद फूटा गुस्सा

ABP News
@abpnews

तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक बवाल मैच गया है. तमिलनाडु प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को कार्तिगई दीपम उत्सव के लिए तिरुप्परनकुंद्रम जाते समय नजरबंद कर दिया है.

BJP के सूत्रों ने बताया है कि नागेंद्रन तिरुप्परनकुंद्रम इसलिए जाना चाहते थे, क्योंकि वे देखना चाहते थे कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर सिकंदर बादशाह दरगाह के पास 'दीपाथून' (पत्थर के खंभे) पर दीप प्रज्ज्वलित किया जा रहा है या नहीं.

पुलिस ने बीजेपी नेताओं को किया नजरबंद

उनकी इस गतिविधि की भनक लगते ही प्रशासन ने उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए.  BJP ने कहा कि पुलिस ने पार्टी के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं और हिंदू मुन्नानी संगठन के सदस्यों को मदुरै जाने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया जो यह पता लगाने के लिए वहां जाना चाहते थे कि दीप प्रज्वलित करने के संबंध में कोर्ट के निर्देश का सही से पालन किया जा रहा है या नहीं.

मदुरै में भारी सख्ती

वहीं, पुलिस ने ये सुरक्षा इंतजाम सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद किए हैं, जिसमें कोर्ट ने मदुरै की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर सिकंदर बादशाह दरगाह के पास 'दीपाथून' (पत्थर के खंभे) पर, केवल एक अधिकृत टीम द्वारा 'कार्तिगई दीपम' का दीपक जलाने की अनुमति दी है. साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता को वहां जाने, जुलूस निकालने या भीड़ इकट्ठा करने से रोक लगाई गई है.

कार्तिगई दीपम त्योहार पर सामाजिक हालात को मद्देनजर रखते हुए, मदुरै सिटी पुलिस ने जिले में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी और उसके आसपास के इलाकों को अस्थायी 'रेड ज़ोन' घोषित कर दिया है. इसके तहत 23 और 24 नवंबर को ड्रोन और मानवरहित हवाई वाहनों (UAVs) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. सिटी पुलिस कमिश्नर राजेंद्रन ने 'ड्रोन नियम, 2016' के नियम 24 के तहत यह आदेश जारी किया है.

बीजेपी अध्यक्ष का रिएक्शन

नैनार नागेंद्रन ने नजरबंद होने के बाद एक वीडियो बनाकर कहा, "10,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात करना अनावश्यक है. कई हिंदुओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं को नज़रबंद रखा गया है, हम इसकी निंदा करते हैं." उन्होंने कहा कि पूरे तमिलनाडु में बीजेपी कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया गया है. इस कृत्य के लिए हम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की कड़ी निंदा करते हैं.

VIDEO | Tirunelveli: "Deploying over 10,000 policemen is unnecessary, many Hindus, BJP cadres kept under house arrest, we condemn it," said Tamil Nadu BJP chief Nainar Nagenthran who is under house arrest following Thirupparankundram Deepathoon row. BJP Tamil Nadu president Nainar Nagenthran was placed under house arrest by police on Tuesday when he was proceeding to Thirupparankundram for the Karthigai Deepam festival. Party sources said Nagenthran had planned to visit Thirupparankundram to verify whether a lamp (Deepam) would be lit as per a Supreme Court order this evening. A posse of police was deployed outside his residence. The party said the police detained scores of BJP leaders and cadres and members from the Hindu Munnani organisation to prevent them from proceeding to Madurai to ascertain if the Apex Court directive on lighting the lamp was being implemented. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)

— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2026

विजय हैं एंटी-हिन्दू

बीजेपी नेता सौंदराजन ने इस घटना पर कहा कि "मुख्यमंत्री विजय ने भगवान मुरुगन का 'वेल' केवल प्रचार के लिए पकड़ा था. जवाहरउल्लाह जैसे नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई, लेकिन हिंदू नेताओं को मंदिर के पास जाने की इजाजत नहीं मिली. हिंदू और भाजपा नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है. इससे TVK की हिंदू-विरोधी मानसिकता का पता चलता है." उन्होंने कहा कि क्या तमिलनाडु में आपातकाल लगा हुआ है?

उन्होंने कहा कि वहां हिन्दू नेता नहीं बल्कि सभी हिन्दू भक्त दीपदान करना चाहते हैं. दीपदान की यह परंपरा सालों से चलती आ रही है, इसे केवल द्वितीय विश्व युद्ध के समय रोका गया था.

VIDEO | Chennai: BJP leader Tamilisai Soundararajan on Tuesday condemned the house arrest of BJP and Hindu Munnani leaders ahead of the lamp-lighting ceremony at Thirupparankundram in Madurai. "Chief Minister Vijay held Lord Murugan's 'Vel' only for publicity. Leaders like Jawahirullah were allowed to protest, but Hindu leaders were not allowed to go near the temple. Hindu and BJP leaders have been placed under house arrest. This reveals the anti-Hindu mindset of the TVK," Soundararajan said. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)

— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2026

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation