कार्तिगई दीपम विवाद: नाराज SC ने जारी किया अवमानना नोटिस, रिपोर्ट को बताया 'घड़ियाली आंसू'
27 Nov 2026, 07:53 PM

कार्तिगई दीपम विवाद: नाराज SC ने जारी किया अवमानना नोटिस, रिपोर्ट को बताया 'घड़ियाली आंसू'

ABP News
@abpnews

तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरनकुन्द्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को दीप नहीं जलाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने इसे अपने आदेश की जानबूझकर अवहेलना बताते हुए मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी को निलंबित कर दिया और अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया.

पूर्व जजों को सौंपा जिम्मा

कोर्ट ने मेघालय हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एस. वैद्यनाथन और मद्रास हाई कोर्ट के पूर्व जज वी. पार्थिबन को मंदिर का रिसीवर नियुक्त किया है. साथ ही, मंदिर और दरगाह परिसर की सुरक्षा CRPF को सौंप दी है.

दोनों रिसीवर को 28 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर पारंपरिक दीप स्तंभ पर दीप जलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. श्रद्धालुओं को भी दीप जलाने का अवसर मिलेगा. कोर्ट ने दीप जलाने की जगह दरगाह से कम से कम 50 मीटर दूर रखने और वहां आने वाले लोगों को असुविधा न होने देने को कहा है.

क्या है मामला?

भगवान मुरूगन को समर्पित तमिलनाडु के 6 प्राचीन मंदिरों में से एक तिरुपरनकुन्द्रम के अरुलमिघु सुब्रमण्या स्वामी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर 'कार्थीगई दीपम' जलाने की परंपरा है. श्रद्धालु पहाड़ी की चोटी पर पारंपरिक दीप स्तंभ पर दीप जलाना चाहते हैं. वहां एक दरगाह होने के कारण राज्य सरकार के नियंत्रण वाला मंदिर प्रबंधन लंबे समय से इसकी अनुमति नहीं देता और पहाड़ी के बीच स्थित दूसरे मंदिर में दीप जलाया जाता रहा है. इस बार भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पुरानी जगह पर ही दीप जलाया गया

'राजनीतिक आकाओं के इशारे पर हुआ काम'

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा की रिपोर्ट को 'घड़ियाली आंसू' जैसा बताया. कलेक्टर ने हलफनामा दाखिल कर माफी मांगी थी और दीप नहीं जलने के लिए मंदिर ट्रस्ट को जिम्मेदार ठहराया था. कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों ने अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम किया.

कोर्ट ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 144 सभी अधिकारियों को उसके आदेशों के पालन में सहयोग करने के लिए बाध्य करता है. न्यायिक आदेशों पर मोलभाव नहीं हो सकता. ऐसी अवहेलना से संवैधानिक अराजकता पैदा हो सकती है.

अवमानना का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव एम. साईं कुमार, डीजीपी महेश अग्रवाल, मदुरै के कलेक्टर निशांत कृष्णा, ज़िले के एसपी डी. राजाराम और मंदिर ट्रस्टियों समेत दूसरे अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है. सभी को 10 दिन में जवाब देने और 15 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
14

Comments (0)

Login to join the conversation