UP में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन: सपा बोली- इनका कोई महत्व नहीं, सिर्फ अखिलेश ही...
Uttar Pradesh 12 Nov 2026, 04:33 PM

UP में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन: सपा बोली- इनका कोई महत्व नहीं, सिर्फ अखिलेश ही...

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की राजनीति भी शुरू हो गई है. खबरें हैं कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 2027 के चुनाव साथ मिलकर लड़ सकते हैं.

दोनों ही दलों ने 12 नवंबर यानि की आज एक संयुक्त प्रे कांफ्रेस भी बुलाई है. इस संभावित गठबंधन की खबरों पर अब समादवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि यह एक लोकतंत्र है और कोई भी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकता है या गठबंधन कर सकता है, लेकिन प्रदेश की जनता को केवल सपा पर ही भरोसा है.

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड में प्रदूषण से बुरा हाल, हाईब्रिड मोड पर शिफ्ट हुए स्कूल

'इसका कोई मतलब नहीं'

उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलों पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि केवल अखिलेश यादव ही बीजेपी को हरा सकते हैं. उन्होंने कहा, "इसका कोई खास मतलब नहीं है. उत्तर प्रदेश की जनता का बीजेपी सरकार से भरोसा उठ चुका है. मेरी नजर में पूरे प्रदेश और देश बीजेपी को अगर सत्ता से बाहर करने की स्थिति और जनसमर्थन किसी के पास है तो वो एक ही नेता हैं. बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की स्थिति में केवल अखिलेश यादव हैं.

'जनता को केवल अखिलश यादव पर भरोसा'

उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनता को केवल सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भरोसा है. उन्होंने कहा, "आज प्रदेश की जनता बीजेपी के नेताओं के प्रति और सरकार के प्रति भरोसा खो चुकी है. ये बात भी सिद्ध है कि अगर भरोसा है तो एकमात्र पार्टी सपा पर है. समाजवादी पार्टी, INDIA गठबंधन और PDA पर जनता का भरोसा है. यह एक लोकतंत्र है, और कोई भी व्यक्ति स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने या गठबंधन बनाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन कोई भी राजनीतिक कदम जनता के फैसले को नहीं बदल सकता.

दरअसल, अगर औवेसी और चंद्रशेखर साथ आते हैं तो ये गठबंधन मुसलमान और दलित को साध सकता है. प्रदेश में NDA और INDIA गठबंधन के बाद एक तीसरा गठबंधन मैदान में दिखाई दे सकता है. अगर ऐसा होता है तो बीजेपी, कांग्रेस और सपा के वोटबैंक में बड़ी सेंधमारी देखने को मिल सकती है.

UP चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर मिलाएंगे हाथ! मुस्लिम-दलित समीकरण से सपा को मिलेगी चुनौती?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation