11 Nov 2026, 11:26 AM
सोनिया गांधी की किताब पर संजय झा का पलटवार- नीतीश ने बनाई INDIA गठबंधन की जमीन, फिर उन पर निजी हमला क्यों?
News Patrika
@newspatrika
पटना। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ आते ही चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। किताब में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर गई टिप्पणी पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने नाराजगी जताई है। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी में एक नई संस्कृति को दर्शाता है, जहां वरिष्ठ नेता सार्वजनिक जीवन में लंबा योगदान देने वाले राजनेताओं के खिलाफ व्यक्तिगत और स्तरहीन टिप्पणियां कर रहे हैं। संजय झा ने कहा कि किताब में लिखा गया है कि नीतीश कुमार ने कमजोर कारणों के चलते INDIA गठबंधन की बैठक छोड़ दी थी। लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि INDIA गठबंधन की नींव नीतीश कुमार ने ही रखी थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)