10 Nov 2026, 11:51 AM
'वो जब भी मेरे सामने आते हैं...', PM मोदी को लेकर सोनिया गांधी ने अपनी बुक में क्या लिखा?
ABP News
@abpnews

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बुक Belonging: A Journey Of Love इन दिनों चर्चा में है. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संपर्क का जिक्र किया है. उनका कहना है कि जब पीएम मोदी सामने मिलते हैं तो दूसरी तरफ देखने लगते हैं. इसके अलावा उन्होंने उनकी तारीफ भी की है और कई मौकों पर आलोचना भी की है. सोनिया गांधी ने अपनी बुक में इमरजेंसी का भी जिक्र किया है.

सोनिया गांधी ने लिखा है कि वो भारत के अपने विजन के लिए लड़ रहे थे और मैं अपने. जो न सिर्फ वर्चस्व के खिलाफ हो बल्कि ऐसा भारत जो समावेश, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के लिए खड़ा हो और उसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था. उन्होंने आगे लिखा कि मेरा उनसे आज तक कोई वास्तविक संपर्क नहीं रहा है.

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा
पीएम मोदी को लेकर सोनिया गांधी ने लिखा है कि हम कभी-कभी कहीं कार्यक्रमों में मिलते हैं, जैसे स्पीकर के चैंबर में. वो जब भी मेरे सामने आते हैं तो हम एक दूसरे को नमस्ते कहकर अभिवादन करते हैं. यह पहले के समय से अलग है, जहां अलग-अलग पार्टियों के नेता आत्मीयता से मिलते थे. उन्होंने आगे लिखा कि वो दूसरी और देखते हैं, ताकि आंख न मिलानी पड़े.

सोनिया गांधी ने लिखा है कि हमारे दौर के सत्ताधारी वर्ग को लेकर उनकी जो असहजता थी, उसे मैं भी अच्छी तरह समझने लगी थी. दिल्ली के किसी ड्राइंग रूम में राजनीतिक चर्चा के दौरान मुझे भी असहजता महसूस होती थी. मुझे लगता था कि वहां जो राय रखी जा रही है, वह भारत की असलियत से बहुत दूर है. वो निश्चित रूप से एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर आरएसएस में ताकतवर बने थे.

आपातकाल को गलती करार दिया
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने द गार्जियन के हवाले से लिखा कि उन्होंने आपातकाल लागू करने के फैसले को एक गलती करार दिया और कहा कि उनका मानना है कि उनकी सास एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी बाद में ऐसा ही महसूस हुआ था. यह भी लिखा है कि अगर संजय गांधी को कंट्रोल में रखा गया होता तो आपातकाल लागू होने के बाद हुए नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था.

ब्रिटिश दैनिक के अनुसार, सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी का आपातकाल लगाने का फैसला एक गलती थी और उनका मानना है कि उनकी सास को भी बाद में ऐसा ही महसूस हुआ था. सोनिया गांधी के मुताबिक, आपातकाल के फैसले को लेकर परिवार में भी मतभेद थे. उनके पति राजीव गांधी इस फैसले के खिलाफ थे और उन्होंने अपनी मां से अगले चुनाव तक इंतजार करने को कहा था, जबकि छोटे बेटे संजय गांधी ने आपातकाल लगाने पर जोर दिया था.

ये भी पढ़ें

BJP विधायक बोलीं- पटाखों से ठीक होती है बीमारी, बाद में कहा, 'मैं अपनी बात...'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6
Comments (0)