Rewa Accident: अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की जीप में भड़की भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग
Rewa, Madhya Pradesh 14 Nov 2026, 07:40 PM

Rewa Accident: अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की जीप में भड़की भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग

News Patrika
@newspatrika
Rewa Sohagi Hill Jeep Fire: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार शनिवार की शाम भीषण हादसे का शिकार होते-होते बाल बचा। परिवार जिस जीप में सवार था उस जीप में अचानक आग भड़क गई जिससे देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि समय रहते लोग उससे नीचे उतर आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने दमकल बुलवाकर आग को बुझाया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation