Madhya Pradesh
25 Nov 2026, 01:45 PM
‘100 रूपए नहीं दिए तो स्मार्ट मीटर की बदल रही रीडिंग’, बढ़कर आ रहा बिजली बिल, राजगढ़ में लोगों ने की शिकायत
News Patrika
@newspatrika
Rajgarh Smart meter news: मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी और उपभोक्ताओं के बीच लगातार विवाद की खबरे सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा से आया है जहां बिजली विभाग में मनमानी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार को बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें शहर के कई बिजली उपभोक्ताओं ने मीटर रीडर पर अवैध वसूली, मनमानी रीडिंग दर्ज करने और रिश्वत के बदले कम बिल बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है।शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)