27 Oct 2026, 07:20 PM
Ganesh Atharvashirsha : करवा चौथ पर इस पाठ का मिल सकता है तुरंत फल, दूर हो सकती है सभी बाधाएं
AU News
@aunews
Ganesh Atharvashirsha : सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित की गई है। माह के दोनों पक्षों यानि कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चौथी तिथि को पाक्षिक गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 29 अक्टूबर को है। इस दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। सुहागनों के लिए यह एक खास पर्व है। महिलाएं अपने पति के सुख स्वास्थ्य की कामना के साथ दिनभर कठिन व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही भोजन करती हैं। चतुर्थी तिथि होने से इस दिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में आनेवाली सभी बाधाएं दूर होती है और सुख व संपत्ति प्राप्त होती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)