Uttar Pradesh
09 Nov 2026, 01:51 PM
'सरकार आने दो, फिर बताते हैं', कहने वाले सपा कार्यकर्ताओं को चाचा शिवपाल की चेतावनी
ABP News
@abpnews

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने दीपावली के मौके पर अपने पैतृक घर सैफई के एक कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई सपा कार्यकर्ता यह धामकी देता है कि चुनाव आने दो या सरकार आने दो फिर बताते हैं तो उसे उसी वक्त पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष को यह निर्देश होना चाहिए कि जो भी कार्यकर्ता ऐसा कहता दिख जाए तो उसे बक्सा ना जाए.

शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि ये षड़यंत्र बीजेपी के लोग करेंगे और बदनाम सपा के कार्यकर्ता होंगे'. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनी भाषा पर संयम रखने और गलत भाषा का प्रयोग ना करने की भी सलाह दी, क्योंकि इससे पार्टी का ही नुकसान होगा.

2027 चुनाव को बताया 'करो या मरो' की लड़ाई

दीवाली पर शिवपाल यादव अपने पैतृक घर सैफई में कार्यक्रम के दौरान शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देते 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने आगामी चुनाव को समाजवादी पार्टी के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई बताया. और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जुटने की अपील की.

BJP के हमले, मुस्लिम वोट और सियासी बिसात! राम मंदिर पर UP की सियासत का ph टेस्ट कर रहे हैं अखिलेश?

वोटर लिस्ट से कट गए नामों को जुड़वाने के निर्देश

शिवपाल यादव ने सभी कार्यकर्ता को कहा कि जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं या जुड़ नहीं पाए हैं, उन सभी के नाम कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर जुड़वाएं. वहीं जिन लोगों के वोट जुड़े नहीं है या कुछ के वोट काट दिए गए हैं, उन सभी के नाम 12 नवंबर तक वोटर लिस्ट में जुड़वाए जा रहे हैं, तो कार्यकर्ता अपने बूथों पर लोगों के वोटों को जुड़वाएं. शिवपाल यादव ने चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि 2027 का चुनाव दूसरे तरीकों से होगा, जिसमें हर तरीके से चुनाव लड़ना होगा और कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)