24 Nov 2026, 07:17 PM
कब बांग्लादेश जाएंगी शेख हसीना? तारीख का कर दिया ऐलान
ABP News
@abpnews

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना 16 दिसंबर को भारत में दो साल से अधिक समय के निर्वासन के बाद अपने देश लौटने की योजना बना रही हैं. उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को रॉयटर्स को यह जानकारी दी. यह पहली बार है जब शेख हसीना ने अपनी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख बताई है.

16 दिसंबर है खास

शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश जाने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि 16 दिसंबर का दिन उनके देश के पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के मुक्ति संग्राम के खत्म होने की वर्षगांठ है.

बांग्लादेश में बढ़ सकती है हिंसा

शेख हसीना के वापसी की तारीख का ऐलान करने से बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी तनाव बढ़ सकता है. वहां पर उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगा हुआ है. साथ ही इस महीने की शुरुआत में जब से उन्होंने नया पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं तब से वहां हिंसा भी बढ़ गई है.

शेख हसीन के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में कहा, "5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को बांग्लादेश के एक विमान से भारत लाया गया था, इसलिए अब वह सरकार से मांग कर रही हैं कि उनके लिए दिल्ली से वापस ढाका जाने के लिए हवाई यात्रा का इंतजाम किया जाए. ऐसी परिस्थितियों में संविधान के विपरीत उन्हें देश से बाहर निकालने के बाद अब सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह 16 दिसंबर को 'विजय दिवस' के मौके पर उनकी बांग्लादेश वापसी को संभव बनाए.''

वापसी पर होंगी शेख हसीना गिरफ्तार?

बांग्लादेश के एक मंत्री ने रॉयटर्स को बताया कि ''शेख हसीना जिन्हें मौत की सजा का सामना करना पड़ रहा है, उनके वापस लौटने पर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा. साथ ही उन्हें वापस लाने के लिए विमान भेजने को लेकर भारत के साथ कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है.''

विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने रॉयटर्स को बताया, "जैसे ही वह बांग्लादेश में प्रवेश करने की कोशिश करेंगी, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्हें जेल ले जाया जाएगा और कानून अपना काम करेगा.''

ये भी पढ़ें: संस्मरण में सावरकर पर टिप्पणी से भड़का परिवार, सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)