14 Nov 2026, 03:46 PM
‘शाहरुख-सलमान इनकी मदद करें’, शरद कपूर के वीडियो पर फैंस ने लगाई मदद की गुहार, बोले- ‘इन्हें काम मिलना चाहिए’
News Patrika
@newspatrika
Sharad Kapoor Viral Video Fans Reaction: फिल्म ‘जोश’ के एक्टर शरद कपूर इन दिनों चर्चा में हैं और इसका कारण हाल ही में वायरल हुआ उनका एक वीडियो है। इसमें वीडियो में वो इमोशनल नजर आये क्योंकि उनकी खराब सेहत के चलते, उन्हें अपने चार पालतू कुत्तों की देखभाल करने लिए एक एनिमल वेलफेयर सेंटर में भेजना पड़ा। इसके बाद एक और वीडियो में शरद कपूर को खड़े होने के लिए दिक्कत और सहारे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करते देखा गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए और उनकी आर्थिक स्थिति और सेहत को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, एक्टर का अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी और काम को लेकर बात की है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स उनको काम देने की अपील करते हुए उनको एक बेहतरीन एक्टर बता रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)